फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अब घर बैठे प्रॉपर्टी रजिस्ट्री महंगी, सरकार ने नई शुल्क दरें लागू कीं; फीस 20 गुना तक बढ़ी

Mon, 08 Dec 2025 10:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: राजस्थान सरकार ने घर बैठे प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सुविधा महंगी कर दी है। नई अधिसूचना के अनुसार शुल्क 5 से 20 गुना तक बढ़ाया गया है, जबकि जेल, दिव्यांग और असमर्थ व्यक्तियों के लिए पुराने शुल्क यथावत रखे गए हैं।
 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार ने घर बैठे प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सुविधा के शुल्क में बड़ा इजाफा किया है। इस संबंध में वित्त विभाग ने सोमवार को नई दरों की अधिसूचना जारी की। नई व्यवस्था के तहत आम नागरिकों को पहले की तुलना में 5 गुना से लेकर 20 गुना तक अधिक फीस चुकानी होगी।

विज्ञापन

 
जेल में बंद व्यक्ति के लिए शुल्क यथावत
यदि कोई व्यक्ति जेल में बंद है और अपनी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराना चाहता है, तो रजिस्ट्री कर्मचारी जेल जाकर प्रक्रिया पूरी करेंगे। इस स्थिति में पहले की तरह ही 50 रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। सरकार ने इस शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया है।
 
दिव्यांग और कार्यालय न आ सकने वालों को राहत
जो व्यक्ति दिव्यांग हैं या किसी कारणवश रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचने में असमर्थ हैं, उनके लिए घर जाकर रजिस्ट्री करने का अतिरिक्त शुल्क 100 रुपये ही रहेगा। पहले की तरह यह शुल्क बरकरार रखा गया है और इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
विज्ञापन

 
घर बैठे रजिस्ट्री के लिए नई श्रेणियां तय
पहले घर बैठे प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए 1000 रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया जाता था। अब इसे तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। यदि रजिस्ट्री सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के क्षेत्र में होती है तो 5000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। सब-रजिस्ट्रार क्षेत्र से बाहर लेकिन राजस्थान की सीमा के भीतर यह शुल्क 10,000 रुपये होगा। वहीं राजस्थान से बाहर रहने वाले लोगों के लिए 20,000 रुपये अतिरिक्त शुल्क निर्धारित किया गया है, जिससे प्रवासी राजस्थानियों को यह सुविधा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: SC ने राजस्थान के विवादास्पद धर्मांतरण विरोधी कानून की वैधता पर राज्य सरकार से मांगा जवाब, जानें
 
अन्य सेवाओं की फीस में भी बढ़ोतरी
सरकार ने रजिस्ट्री से जुड़ी अन्य सेवाओं के शुल्क भी संशोधित किए हैं। रजिस्टर्ड डॉक्यूमेंट डाउनलोड करने की फीस 100 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दी गई है। दस्तावेज सर्च या निरीक्षण शुल्क अब 50 रुपये के बजाय 100 रुपये होगा। वहीं दस्तावेज स्कैनिंग का चार्ज 300 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
ई-पंजीयन पोर्टल से मिलती है सुविधा
ई-पंजीयन वेबसाइट पर घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा पहले से उपलब्ध है। इसमें आवेदक ऑनलाइन शुल्क जमा कर समय स्लॉट चुनते हैं, जिसके बाद तय समय पर रजिस्ट्री कर्मचारी घर पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करते हैं। अब इसी सुविधा के लिए बढ़ी हुई फीस लागू की गई है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: प्रवीण तोगड़िया बोले- SIR लोकतंत्र की मजबूती का आधार, बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण पर भी बोले

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें