फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : कांग्रेस में भी संगठनात्मक स्तर पर बदलाव की तैयारी, अशोक गहलोत को मिल सकती है नई जिम्मेदारी

Tue, 07 Jan 2025 03:29 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

संगठन में फेरबदल की भाजपा की तैयारियों के बाद अब कांग्रेस में भी बड़े बदलाव होने वाले हैं। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) में जल्द ही नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी। इसमें राजस्थान से कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत सहित कई अन्य नेताओं को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके साथ ही राजस्थान कांग्रेस में भी संगठनात्मक फेरबदल होंगे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी अपने संगठन में फेरबदल की तैयारी कर चुकी है। अब कांग्रेस की बारी है। कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन में नई नियुक्तियां की जानी हैं। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) में जल्द ही नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी। इनमें कई राज्यों के प्रभारी भी बदले जाने हैं। राजस्थान से पूर्व सीएम अशोक गहलोत को दिल्ली में कोई अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके साथ ही सचिन पायलट, हरीश चौधरी सहित राजस्थान के कई अन्य नेताओं के प्रभार में भी बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन


वहीं प्रदेश कांग्रेस में भी संगठनात्मक रूप से बदलाव होने हैं। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पिछले दिनों राहुल गांधी व प्रदेश प्रभारी सुखजिंद सिंह रंधावा से भी मुलाकात कर चुके हैं। राजस्थान कांग्रेस की बात करें तो कई अग्रिम संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों में भी बदलाव होंगे। उपचुनावों के दौरान प्रदेश में कई पदाधिकारियों के निष्क्रिय होने की शिकायतें भी आई थीं। इस पर डोटासरा ने कहा था कि जो काम नहीं कर रहे हैं उन्हें संगठन के पदों से हटाया जाएगा। निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी होगी।

राजस्थान में होने वाले इन बदलावों में उदयपुर चिंतन शिविर के फैसलों की पूरी झलक देखने को मिलेगी। इसमें युवाओं और महिलाओं को ज्यादा मौके मिल सकते हैं। इसके अलावा कई नए चेहरों को भी संगठन में मौका दिया जाएगा। ऐसे चेहरों को भी मौका दिया जा सकता है, जिनका कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें