फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : नए जिलों के रद्द होने के बाद मचा सियासी घमासान, दिलावर के निशाने पर आए गोविंद सिंह डोटासरा

Fri, 03 Jan 2025 09:37 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश में नौ नए जिलों और तीन संभागों को रद्द किए जाने के बाद राजनीतिक घमासान जारी है। इसी बीच कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा नौ नए जिलों को रद्द करने के फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन




दिलावर ने कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा पर तंज कसते हुए कहा कि वे बिना पानी की मछली की तरह तड़प रहे हैं क्योंकि उन्हें भ्रष्टाचार और लूट-खसोट का मौका नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विशेषज्ञों की राय और मंत्रिमंडलीय उपसमिति के सुझाव के आधार पर सही निर्णय लिया है लेकिन कांग्रेस इस फैसले को पचा नहीं पा रही है और अनर्गल बयानबाजी कर रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल  शर्मा जो काम कर रहे हैं और जिस प्रकार से उनकी स्पीड है, उससे कांग्रेस घबराई हुई है। आगामी 100 साल तक तो शायद कांग्रेस वापस नहीं आ पाएगी और इसलिए जिस प्रकार से मछली को पानी के बाहर निकाल देते हैं और वो तड़पती रहती है, उसी प्रकार से गोविन्द सिंह डोटासरा तड़प रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने उपचुनावों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस को हाल ही में हुए उपचुनावों में सिर्फ एक सीट मिली है। इस हार से कांग्रेस बौखलाई हुई है और उल-जुलूल बयान देकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नए जिलों के गठन पर निर्णय विशेषज्ञों और मंत्रिमंडलीय उपसमिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया, जो पूरी तरह से उचित है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें