Jaipur: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो अपनी भारत यात्रा के दौरान 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जयपुर पहुंचेंगे। राजधानी में उनके कार्यक्रम का शेड्यूल तय किया जा चुका है।
25 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंच रहे प्रधानमंत्री अपने मेहमान मैंक्रो के साथ सीधे आमेर महल पहुंचेंगे। दोपहर सवा तीन से 2 घंटे आमेर महल का भ्रमण करने के बाद वे जंतर-मंतर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद शाम सवा छ: बजे हवा महल घूमने के बाद प्रधानमंत्री अपने मेहमान मैंक्रो के साथ रामबाग पैलेस पहुंचेंगे, जहां वे उनके रात्रि भोज की मेजबानी करेंगे।