फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: नई टाउनशिप नीति लागू, कैबिनेट की मंजूरी के बाद UDH ने जारी की अधिसूचना, जानिए क्या है खास

Fri, 18 Jul 2025 11:53 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

नई नीति के तहत एक राज्य स्तरीय इंप्लीमेंटेशन और मॉनिटरिंग कमेटी का गठन होगा, जिसमें विभिन्न विभागों के सचिवों के साथ डेवलपर एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के शहरों में अब पुरानी टाउनशिप पॉलिसी की जगह नई टाउनशिप पॉलिसी लागू कर दी गई है। हाल में राज्य कैबिनेट की बैठक में इस टॉउनशिप पॉलिसी को मंजूरी दी गई थी। राजस्थान में पिछली टाउनशिप पॉलिसी 15 साल पहले लागू हुई थी। अब इसकी जगह नई टाउनशिप नीति ने ले ली है। गौरतलब है कि नई टाउनशिप नीति का मसौदा पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के समय बनाया गया था। जिसे मौजूदा भजनलाल सरकार की कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा की मंजूरी के बाद पिछले साल 27 जून को टाउनशिप नीति का प्रारूप जारी किया गया था। प्रारूप पर एक महीने का समय देते हुए आपत्ति और सुझाव मांगे गए थे। सोमवार को इसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी गई। इसके बाद गुरुवार को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- सरकारी अस्पताल में कार्यरत नर्स की संदिग्ध हालात में मौत, पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए नई टाउनशिप नीति में ऐसे कौन से प्रावधान हैं जो पहली बार लागू किए गए हैं...

  • नई टाउनशिप नीति में राज्य स्तरीय इंप्लीमेंटेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी टाउनशिप नीति के इंप्लीमेंटेशन, मॉनिटरिंग और रिव्यू को लेकर बड़े फैसले ले सकेगी। इस कमेटी में नगरीय विकास, स्वायत्त शासन विभाग, ऊर्जा विभाग और जल संसाधन विभाग के सचिव शामिल होंगे।
  • डेवलेपर एसोसिशन के दो प्रतिनिधि भी इस कमेटी में शामिल होंगे।
  • राजस्थान रियल एस्टेट वेब पोर्टल बनेगा। इस पोर्टल पर विकासकर्ता अपनी योजनाओं की समस्त जानकारी अपलोड करेंगे। नई नीति में विभिन्न जल स्रोत नदी, नाला, तालाब, नहर, बरसाती नाला, झील के संरक्षण के लिए इनके दोनों तरफ न्यूनतम बफर जोन का प्रावधान किया गया है। सभी योजनाओं में रैन वाटर हार्वेस्टिंग और वेस्ट वाटर रिसाइकल के प्रावधान किए गए हैं। पार्क अथवा खुले स्थानों में सामुदायिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग और वेस्ट वाटर रिसाइकल निर्मित किए जा सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें