फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने पहले क्यों नहीं उठाई आवाज?: पेपर लीक आरोपों पर बरसे किरोड़ी लाल मीणा; वांगचुक का जताया आभार

Sat, 18 Jul 2026 06:49 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि भजनलाल सरकार ने रीट और एसआई भर्ती समेत सभी मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने राज्य में मानसून की कमी पर चिंता जताते हुए प्रभावित जिलों में राहत कार्य और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन
राजस्थान के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा - फोटो : Dr. Kirodi Lal Meena Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार में मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए पेपर लीक के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने ऐसे मामलों में शुरुआत से ही गंभीरता दिखाई है और दोषियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की है। जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने इस दिशा में कई ठोस कदम उठाए हैं, जिनकी सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी सराहना की है। उन्होंने इसके लिए वांगचुक का आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन


'राहुल गांधी ने पहले क्यों नहीं उठाई आवाज?'
किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि जब राजस्थान में लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही थीं, तब राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर कोई गंभीर रुख नहीं अपनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब राजनीतिक बयान दिए जा रहे हैं, जबकि वर्तमान सरकार रीट (REET), सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती सहित विभिन्न परीक्षा मामलों में सख्त और निर्णायक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की शिकायत सामने आते ही सरकार ने तत्काल कार्रवाई की और दोषियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

ये भी पढ़ें-  राजस्थान में अवैध प्रवासियों पर बड़ा एक्शन: 1000 से अधिक बांग्लादेशी हुए डिपोर्ट; रोहिंग्या ने बढ़ाई चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून की कमी पर भी जताई चिंता
राज्य में सामान्य से कम बारिश को लेकर मंत्री ने कहा कि इस बार मानसून में कमी साफ दिखाई दे रही है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि यदि अब बारिश होती भी है, तो कई क्षेत्रों में खरीफ की बुवाई का समय निकल चुका है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के उन जिलों में, जहां वर्षा की कमी के कारण संकट की स्थिति बनी हुई है, सरकार राहत कार्यों को प्राथमिकता देगी। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर सूखा राहत से जुड़े कदम भी उठाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें