फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की पत्नी का निधन, साइलेंट हार्ट अटैक के कारण हुई मौत

Thu, 05 Jun 2025 11:16 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी का आज आकस्मिक निधन हो गया। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें साइलेंट अटैक आया था, जिससे उनकी तबीयत खराब होने की भनक तक किसी को नहीं लगी और नींद में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी का आज अचानक निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आया था, जिसकी वजह से उनकी नींद में ही मौत हो गई। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक बुधवार रात प्रीति कुमारी ने सामान्य रूप से भोजन किया और सोने चली गईं। गुरुवार सुबह जब वे काफी देर तक नहीं उठीं तो परिजनों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


शुरुआत में उन्हें एसएमएस अस्पताल ले जाने की योजना थी लेकिन रास्ते में दुर्लभजी अस्पताल नजदीक पड़ने पर परिजन उन्हें वहीं लेकर पहुंचे। दुर्भाग्यवश डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मंत्री निवास पर भी डॉक्टरों की एक टीम पहुंची थी और वहां उन्हें CPR और अन्य जीवनरक्षक प्रयास दिए गए लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं आया।

ये भी पढ़ें: World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस आज, वेटलैंड विरासत में शामिल हुआ उदयपुर का मेनार और फलोदी का खीचन
विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार प्रीति कुमारी को साइलेंट अटैक आया था, जिसमें हृदयाघात के कोई सामान्य लक्षण नहीं दिखते और मरीज को दर्द या बेचैनी महसूस नहीं होती। यही वजह रही कि उनकी तबीयत खराब होने की भनक तक किसी को नहीं लगी और नींद में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रीति कुमारी और गजेन्द्र सिंह खींवसर का विवाह फरवरी 1982 में हुआ था। दोनों ने जीवन के चार दशक से भी अधिक समय साथ बिताया। उनके एक पुत्र धनंजय सिंह खींवसर हैं, जो हाल ही में जोधपुर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। इसके अलावा उनकी एक पुत्री भी हैं। इस दुखद घटना से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है। कई प्रमुख नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें