फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: रुद्रप्रयाग हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के पायलट की मौत, जुड़वां बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Sun, 15 Jun 2025 11:01 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आज सवेरे केदारनाथ की उड़ान भरने वाला एक हेलिकॉप्टर क्रैश होकर गौरीकुंड में जा गिरा। हेलीकॉप्टर को जयपुर निवासी राजवीरसिंह चौहान उड़ा रहे थे, जिनकी इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में बिखरा मलबा। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ के समीप गौरीकुंड इलाके में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट राजवीर सिंह चौहान की मौत से उनके परिवार में मातम छाया हुआ है। जयपुर निवासी राजवीर सिंह चौहान की पत्नी दीपिका भी सेना में कार्यरत हैं। हादसे के कुछ ही महीने पहले चौहान दंपति के घर जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया था।

विज्ञापन


राजवीर सिंह चौहान ने देश की सेवा में 14 साल भारतीय सेना में सेवाएं दी थीं। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने कुछ माह पूर्व ही आर्यन एविएशन कंपनी में बतौर पायलट नई पारी शुरू की थी। उनका पैतृक गांव दौसा जिले के महुआ के पास स्थित है। हादसे की खबर मिलते ही चौहान परिवार के घर पर सेना और पुलिस के अधिकारी, जवान व रिश्तेदार पहुंचने लगे हैं। गांव में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: रेलवे स्टेशन से अगवा हुआ डेढ़ साल का बच्चा सकुशल मिला, आरोपी गिरफ्तार; जानें कैसे
विज्ञापन


परिवार के लिए यह हादसा और भी ज्यादा दर्दनाक है, क्योंकि महज चार माह पहले ही राजवीर की पत्नी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। राजवीर की असमय मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। फिलहाल क्रैश के कारणों की जांच की जा रही है।



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा है कि केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई राजस्थान के पायलट तथा अन्य श्रद्धालुओं की जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है। बाबा केदार दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस दुखद हादसे पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट डाली है। उन्होंने लिखा है कि केदारनाथ जा रहे हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट जयपुर के लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) राजवीर सिंह चौहान का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। दुःख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश चौहान परिवार के साथ है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा है कि केदारनाथ के पास हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में जयपुर निवासी पायलट राजवीर सिंह समेत सात व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें