फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : भांकरोटा अग्निकांड मामले में आज हाई कोर्ट करेगा सुनवाई, अधिकारियों को देना होगा जवाब

Fri, 10 Jan 2025 12:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बीते साल 20 दिसंबर को शहर के भांकरोटा क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर आज राजस्थान हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। गौरतलब है कि इस भीषण अग्निकांड में कई लोगों की मौत हो गई थी और बड़ी संख्या में लोग झुलस गए थे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के भांकरोटा क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर आज राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। जस्टिस एम.एन. श्रीवास्तव की पीठ मामले की सुनवाई करेगी। यह मामला हाईकोर्ट द्वारा स्वयं प्रेषित प्रसंज्ञान के तहत उठाया गया था। इसके चलते भारत सरकार, पेट्रोलियम विभाग और राजस्थान सरकार के अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए थे। आज सभी अधिकारी कोर्ट में पेश होकर नोटिस का जवाब देंगे।

विज्ञापन


बीती 20 दिसंबर की सुबह एक गैस टैंकर और ट्रक की तेज टक्कर से गैस टैंकर के तीनों नोजल टूटने से हुए इस हादसे में टैंकर से एलपीजी गैस का रिसाव होने के बाद मची भगदड़ और गाड़ियों की रगड़, इग्निशन के स्पार्क या चिंगारी से गैस में आग लग गई थी। इसके बाद तेजी से आग की लपटें घटनास्थल के चारों ओर फैल गई और भयंकर अग्निकांड हो गया। इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग झुलस गए और संपत्ति को भी भारी नुकसान हुआ। यह दुर्घटना सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही का परिणाम मानी जा रही है।

हाई कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से जवाब-तलब किया है। आज सुनवाई के दौरान अग्निकांड से संबंधित सुरक्षा उपायों, हादसे के कारणों और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें