फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : सरकार ने 10 दिन के लिए तबादलों पर से हटाई रोक, शिक्षा विभाग में जारी रहेगा बैन

Mon, 30 Dec 2024 06:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राज्य सरकार ने एक बार फिर 10 दिनों के लिए तबादलों पर लगी रोक को हटाने का निर्णय लिया है। इसके बाद फिर से यह रोक लगा दी जाएगी। हालांकि शिक्षा विभाग में तबादलों पर बैन जारी रहेगा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार ने लंबे समय से तबादलों पर लगी रोक को हटा दिया है। सरकार के नए आदेश के अनुसार 1 से 10 जनवरी तक तबादलों की अनुमति दी गई है। हालांकि शिक्षा विभाग में तबादलों पर बैन जारी रहेगा, जिसमें ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादले नहीं होंगे। प्रारंभिक शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग में भी तबादलों पर रोक लागू रहेगी।

विज्ञापन


वोटर लिस्ट के अपडेशन में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए तबादलों पर रोक 7 जनवरी तक जारी रहेगी। इनके तबादले 8 जनवरी से शुरू हो सकेंगे, जिससे इन्हें सिर्फ तीन दिनों का समय मिलेगा।

राज्य में बीजेपी सरकार बनने के बाद यह दूसरी बार है जब तबादलों पर से बैन हटाया गया है। इससे पहले फरवरी 2024 में 10 दिनों के लिए रोक हटाई गई थी और 20 फरवरी को इस रोक को फिर से लागू कर दिया गया था।
विज्ञापन




बीजेपी विधायकों और नेताओं की लंबे समय से तबादलों पर से रोक हटाने की मांग थी। मुख्यमंत्री के साथ हुई फीडबैक बैठकों में भी यह मुद्दा बार-बार उठाया गया। इसके चलते अब पार्टी विधायकों और संगठन पदाधिकारियों की डिजायर पर तबादले किए जाएंगे।
विज्ञापन


सरकार के इस फैसले के बाद प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। देखना यह होगा कि इन 10 दिनों में कितने तबादले होते हैं और उनका राजनीतिक असर कितना गहरा होता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें