फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अन्नपूर्णा रसोई में कटौती, एक व्यक्ति को नहीं मिलेगी एक से ज्यादा थाली

Tue, 18 Jun 2024 12:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अब प्रदेश की भजनलाल सरकार ने एक और योजना में बदलाव करते हुए अन्नपूर्णा रसोई में कटौती करते हुए एक लाभार्थी को एक से ज्यादा थाली नहीं देने का निर्णय लिया है। स्वायत्त शासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। पहले इस योजना के तहत एक लाभार्थी दो कूपन खरीद सकता था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अन्नपूर्णा योजना में बदलाव करते हुए एक लाभार्थी को एक से ज्यादा थाली नहीं देने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। पूर्व में इस योजना में एक लाभार्थी 2 कूपन खरीद सकता था लेकिन सरकार का कहना है कि योजना में भोजन की मात्रा बढ़ा दी गई है, इसलिए एक थाली ही दी जाएगी।

विज्ञापन


राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अन्नपूर्णा रसोई योजना में एक और बदलाव कर दिया है। सरकार ने अन्नपूर्णा रसोई में कटौती करते हुए अब एक लाभार्थी को एक ही थाली देने का निर्णय किया है। अन्नपूर्णा रसोई योजना में वैन के जरिए गरीब और जरूरतमंदों को नाश्ता और भोजन दिया जाता है। पूर्व में इस योजना में एक लाभार्थी एक से ज्यादा कूपन खरीद सकता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
 
थाली में बढ़ाई भोजन की मात्रा

भजनलाल सरकार बनने के बाद से अब तक इस योजना में तीन बदलाव हो चुके हैं। पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार में अन्नपूर्णा योजना शुरू की गई थी। गहलोत सरकार ने इसे बंद तो नहीं किया लेकिन इसका नाम बदलकर इंदिरा रसोई योजना कर दिया। इसके बाद भजनलाल सरकार ने फिर से इसका नाम अन्नपूर्णा योजना कर दिया। अन्नपूर्णा रसोई योजना के अंतर्गत थाली में 300 ग्राम चपाती, 100 ग्राम दाल, 100 ग्राम मिलेट्स, खिचड़ी और अचार परोसा जाता है, जिसके लिए लोगों से 8 रुपये लिए जाते हैं। वहीं योजना पर सरकार की तरफ से 22 रुपये का अनुदान दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें