फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : साल भर में फिर बदला राजस्थान का भूगोल, यहां देखें कौन से संभाग में रहेगा कौन सा जिला

Mon, 30 Dec 2024 05:36 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में भाजपा सरकार का एक साल पूरा होते ही राजनीतिक समीकरणों के साथ ही भौगोलिक समीकरण भी बदल गए हैं। सरकार द्वारा प्रदेश का भूगोल बदलने के बाद कौनसे संभाग में कौनसे जिले रहेंगे और किन जिलों में कौनसी तहसीलें होंगी, जानिये यहां
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की भजनलाल सरकार ने राजस्व विभाग की तरफ के पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की तरफ से गठित 9 जिलों और 3 संभागों को निरस्त कर दिया है। इसके लिए अब संभागों और जिलों के पुनर्गठन की अधिसूचना भी निकाल दी गई है ।

विज्ञापन


आपको बता दें कि नए सृजित जिलों में से 9 जिलों अनूपगढ़, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, नीम का थाना, सांचौर व शाहपुरा तथा नवसृजित 3 संभागों बांसवाड़ा, पाली, सीकर को नहीं रखने का निर्णय मंत्रिमंडल द्वारा लिया गया है। आचार संहिता से ठीक पहले घोषित 3 नए जिलों मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी को भी निरस्त करने का निर्णय राज्य मंत्रिमंडल ने लिया है।

वहीं यथावत रखे गए 8 नए जिलों फलौदी, बालोतरा, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन और सलूम्बर में प्रशासनिक ढांचा तैयार करने के लिए राज्य सरकार सभी जरूरी वित्तीय संसाधन एवं अन्य सुविधाएं मुहैया कराएगी।
विज्ञापन


सरकार द्वारा 9 जिलों और तीन संभागों को निरस्त करने के बाद पुनर्गठित जिलों के कार्यक्षेत्र संबंधी अधिसूचना सरकार द्वारा जारी कर दी गई है जो निम्न प्रकार है-
विज्ञापन




















और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें