फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: प्रतियोगी परीक्षा पेपर लीक गिरोह का भंडाफोड़, एसओजी ने फरार महिला आरोपी को गिरफ्तार किया

Mon, 19 May 2025 10:39 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

2022 में आयोजित प्राध्यापक प्रतियोगी परीक्षा में एसओजी ने पेपर लीक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शनिवार को मामले में फरार एक आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 15–16 अक्टूबर 2022 को आयोजित प्राध्यापक अर्थशास्त्र (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा की गड़बड़ी को उजागर करने के लिए एसओजी ने लंबी छानबीन के बाद शनिवार को फरार आरोपी स्कूल लेक्चरर कविता लखेरा (35) को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया। सोमवार तक तीन दिन के रिमांड पर भेजी गई कविता लखेरा मालपुरा गेट, सांगानेर निवासी श्याम सुन्दर लखेरा की पत्नी हैं।

विज्ञापन


एसओजी के एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि कविता ने अपने भाई दीपक लक्षकार और पेपर माफियाओं के जरिए 25 लाख रुपए में परीक्षा से पहले अर्थशास्त्र का प्रश्नपत्र प्राप्त कर उसे कई उम्मीदवारों को पढ़वाया। परीक्षा से एक दिन पहले विशेष स्थान पर रखे गए 8–10 अभ्यर्थियों को रात में परीक्षा का पेपर समझाया गया, फिर उन्हें परीक्षा केन्द्र रवाना किया गया। इस गिरोह ने परीक्षा से पहले और बाद में क्रमशः 12 व 13 लाख रुपए की किश्तें प्राप्त करने के लिए एक प्लॉट तक बेच दिया था।

ये भी पढ़ें: JEE Advanced: कोटा के पांच केंद्रों में अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, पहले की तुलना में पेपर-2 को बताया अधिक कठिन
विज्ञापन


एसओजी की प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि कविता लखेरा ने लीक पेपर से तैयारी कर 20वें स्थान पर मेरिट हासिल की थी, जबकि इससे पहले उसने कई बार परीक्षाएं दीं लेकिन सफल नहीं हो पाई थी।

आशंका के आधार पर पहले ही कविता के भाई दीपक लक्षकार, टोंक निवासी ओमप्रकाश गुर्जर, जालौर निवासी गणपत विश्नोई, जयपुर निवासी राम रतन, टोंक के रामचंद्र मीणा व जयपुर के पुरुषोत्तम लखेरा के साथ आरोपी बनाया गया था। मोबाइल चैटिंग और बैंक ट्रांजेक्शन छानबीन से पेपर लीक नेटवर्क का पूरा नक्शा सामने आया है।
विज्ञापन


एसओजी ने 10 अप्रैल 2025 को राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब तक गिरोह के सात सदस्यों को नामजद किया जा चुका है। इस मिलीजुली जांच से प्रदेश में बढ़ती परीक्षा गड़बड़ियों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और दोषियों को कठोर दंड सुनिश्चित किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें