फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: SI भर्ती परीक्षा 2021 रद्द होगी या नहीं? परीक्षण के लिए छह मंत्रियों की कमेटी का गठन

Tue, 01 Oct 2024 09:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

2021 में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक से लेकर इंटरव्यू तक में गड़बड़ी के मामले सामने आये थे। कमेटी के संयोजक मंत्री जोगाराम पटेल हैं। यह कमेटी, सरकार को यह सलाह देगी कि परीक्षा को रद्द करना चाहिए या नहीं।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में जांच के लिए भजनलाल सरकार ने छह मंत्रियों की कमेटी का गठन कर दिया है। मंगलवार को इसके आदेश जारी कर दिए गए।

विज्ञापन


राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा को रद्द होगी या नहीं अब इसका निर्णय सरकार की कमेटी करेगी। कमेटी के संयोजक मंत्री जोगाराम पटेल हैं। यह कमेटी, सरकार को यह सलाह देगी कि परीक्षा को रद्द करना चाहिए या नहीं। वहीं, मंत्री सुमित गोदारा जवाहर सिंह बाबूलाल खराड़ी गजेंद्र सिंह मंजू बाघमार कमेटी की सदस्य बनाए गए हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय ने आज इसके आदेश जारी किए हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने साल 2021 में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। इस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक से लेकर इंटरव्यू तक में गड़बड़ी के मामले सामने आये थे। सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीना इस परीक्षा को रद्द करने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन


किरोड़ी लाल मीणा ने भी इस भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में उठाया था। इससे पहले किरोड़ी लाल मीणा SOG के वीके सिंह से भी मुलाकात करके परीक्षा को रद्द करने की मांग कर चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें