फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : नववर्ष के मौके पर सीएम ने जनता को बधाई प्रेषित की, कहा- नई उपलब्धियों का साक्षी बनेगा राज्य

Tue, 31 Dec 2024 11:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

नववर्ष की पूर्व संध्या पर सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों के नाम संदेश जारी करते हुए वर्ष 2024 में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आने वाला साल राज्य के विकास और नई उपलब्धियों का साक्षी बनेगा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नववर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एक भावपूर्ण संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 राजस्थान और देश के लिए उपलब्धियों और गर्व का वर्ष रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण को देशवासियों के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद यह सपना साकार हुआ।

विज्ञापन


राजस्थान के लिए उपलब्धियों भरा रहा 2024

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान ने इस वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं। वर्षों से लंबित ईआरसीपी लिंक परियोजना को मंजूरी मिली और देवास परियोजना के काम की शुरुआत के साथ यमुना जल समझौता राज्य के लिए जल संकट के स्थाई समाधान का मार्ग प्रशस्त करेगा।

शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता में आते ही युवाओं को पेपरलीक के अभिशाप से मुक्त किया। भर्ती परीक्षाओं का दो साल का कैलेंडर जारी करने और मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने के कदम उठाए गए।
विज्ञापन


आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई दिशा

सीएम शर्मा ने बताया कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए, जो राज्य में औद्योगिक विकास को गति देंगे। राजस्थान सौर और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है।

उन्होंने बताया कि ऊर्जा क्षेत्र में 2.24 लाख करोड़ रुपये के निवेश से किसानों को 2027 तक दिन में बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य पूरा होगा। साथ ही 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस हाइवे के निर्माण से प्रदेश में कनेक्टिविटी और विकास को नई दिशा मिलेगी।

विभिन्न वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों की सम्मान निधि बढ़ाने, मातृवंदना योजना के तहत 4.5 लाख महिलाओं को सहायता प्रदान करने, 1,000 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना शुरू की है। साथ ही मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना और अन्य स्वास्थ्य पहलों से प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलीं। इसके अलावा 35,000 जरूरतमंदों को जमीन के पट्टे और 10 लाख परिवारों को पेयजल कनेक्शन देने जैसे कदम उठाए गए।

खेल और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने खेल क्षेत्र में राजस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेरिस पैरालंपिक में राज्य के आठ खिलाड़ियों ने तीन पदक जीते, जिससे प्रदेश का गौरव बढ़ा।

नववर्ष का संकल्प लेते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने विश्वास जताया कि वर्ष 2025 में प्रदेशवासी नई ऊर्जा और संकल्प के साथ विकसित राजस्थान 2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह वर्ष राज्य के विकास और नई उपलब्धियों का साक्षी बनेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें