फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: नवागंतुकों के स्वागत समारोह में CM बोले- अपनी विचारधारा के कारण BJP इतनी बड़ी पार्टी बन गई है

Sun, 10 Mar 2024 04:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए लालचंद कटारिया, खिलाड़ीलाल बैरवा, राजेंद्र यादव समेत अन्य समस्त नवागंतुक वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आखिरी छोर पर खड़े हुए व्यक्ति का ध्यान रखना और उसे सुविधाएं प्रदान करना ही भाजपा की विचारधारा है। 
विज्ञापन
स्वागत समारोह के दौरान मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ नेता लालचंद कटारिया, राजेंद्रसिंह यादव, रिछपाल मिर्धा, रामपाल वर्मा समेत 25 नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।  कांग्रेस छोड़कर आए इन नवागंतुकों के स्वागत समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि यह भाजपा की विचारधारा ही है, जिसकी वजह से 10-12 लोगों से शुरू हुई पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा ही है, जिसमें आखिरी छोर पर खड़े हुए व्यक्ति का ध्यान रखा जाता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले अगर कोई व्यक्ति अखबार पढ़ता था तो अखबार में सिर्फ घोटाले और लोगों पर हो रहे अत्याचारों की खबरें होती थीं। आम आदमी सोचने पर मजबूर था कि आने वाले दिनों में देश का क्या होगा परंतु 2014 के बाद में स्थिति बदली और आज देश का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आप भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र उठाएंगे और तो आपको पता लगेगा कि जो प्रधानमंत्री ने कहा था, उसमें से 25 परसेंट काम ज्यादा ही हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने किए हुए कामों का हिसाब जनता को देते हैं। मैं राजस्थान की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि मैं हर 6 महीने में अपने काम का हिसाब दूंगा और संकल्प पत्र में किए हुए हर वादे को पूरा करूंगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि आज कांग्रेस ईआरसीपी पर सवाल खड़े कर रही है लेकिन कांग्रेस ने किया क्या था? कांग्रेस ने न तो कभी आमजन की पीड़ा समझी और ना कभी आमजन के लिए काम किया।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं ये नेता

पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया के साथ ही राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह यादव, रिछपाल सिंह मिर्धा, खिलाड़ीराम बैरवा, आलोक बेनीवाल, विजयपाल सिंह मिर्धा, रामपाल शर्मा, रामनारायण किसान, अनिल व्यास, ओंकारसिंह चौधरी, गोपाल राम, डॉ. अशोक जांगिड़, प्रिया सिंह मेघवाल, सुरेश चौधरी, राजेंद्र परसवाल, शैतान सिंह मेहरड़ा, रामनारायण झाझड़ा, जगन्नाथ बुरड़क, कर्मवीर चौधरी, कुलदीप ढेवा, बच्चूसिंह चौधरी, रामलाल मीणा, महेश शर्मा, रणजीत सिंह और मधुसूदन शर्मा ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें