फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: कांग्रेस में शामिल हुए चुरू सांसद राहुल कस्वां, भाजपा से नाराजगी के कारण सदस्यता छोड़ी

Mon, 11 Mar 2024 03:43 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा से चुरू के सांसद रहे राहुल कस्वां ने आज कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई।
विज्ञापन
राहुल कस्वां कांग्रेस में शामिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के नाराज चुरू सांसद राहुल कस्वां ने सारी अटकलों को विराम देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली दफ्तर में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल कस्वां को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

विज्ञापन




इस अवसर पर उन्होंने कस्वां का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर मैं राहुल कस्वां का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। मुझे खुशी है कि सामंतवादी लोगों के खिलाफ लड़ने वाले राहुल कस्वां ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। अगर ऐसी विचारधारा के लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ते गए तो भाजपा कहीं की नहीं रहेगी। हमें राहुल कस्वां जी जैसे लोगों की जरूरत है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल कस्वां को पार्टी में शामिल होने की बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र की हिफाजत के ध्येय को ध्यान में रखते हुए यह न्याय की लड़ाई है। भारत को मजबूत करने के संकल्प के साथ भाजपा छोड़कर समर्थकों के साथ कांग्रेस में सम्मिलित हुए चुरू सांसद राहुल कस्वां का कांग्रेस परिवार में स्वागत है। आपके इस फैसले से निश्चित ही 'न्याय' की लड़ाई मजबूत होगी।
विज्ञापन


इस मौके पर राहुल ने ट्वीटर के माध्यम से अपने लोकसभा क्षेत्रवासियों के नाम एक पोस्ट की है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक कारणों के चलते मैं भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और सांसद पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को 10 वर्षों तक चुरू लोकसभा परिवार की सेवा का अवसर देने के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने विशेष तौर पर चुरू लोकसभा परिवार का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें