फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को धमकी, अनजान शख्स ने मोबाइल कॉल पर कही जान से मारने की बात

Fri, 29 Nov 2024 12:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को जान से मारने की धमकी मिली है। अनजान कॉलर ने  
दिल्ली के आवास पर राठौड़ के व्यक्तिगत मोबाइल पर पांच बार कॉल करके धमकी दी। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मदन राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को दिल्ली स्थित उनके आवास पर फोन के जरिए जान से मारने की धमकी मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति ने राठौड़ को गाली गलौच करते हुए गोली मारने की धमकी दी। फोन कॉल ******8185 नंबर से आई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मदन राठौड़ के पर्सनल असिस्टेंट महेश जोशी ने अमर उजाला के साथ बातचीत में बताया कि पांच बार निरंतर किसी अनजान नंबर से फोन आ रहा था। अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जब फोन उठाया तो सामने वाले ने गाली गलौज शुरू कर दी। साथ ही साथ मदन राठौड़ को जान से मारने की भी बात कही। जोशी ने यह भी बताया कि यह नॉर्मल कॉल था। एक ऐप पर चेक करने पर कॉलर का नाम हेतराम मेघवाल बता रहा था।इस पूरे मामले की शिकायत मदन राठौड़ ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना दिल्ली में कर दी है। संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को भी इसके बारे में पूरी जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मदन राठौड़ की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत में बताया गया है कि नई दिल्ली स्थित आवास पर कार्यकर्ता से मुलाकात के समय आज शुक्रवार दिनांक 29.11.2024 को अनजान नंबर से सुबह 11.44 बजे कॉल आया। कॉल पर सामने वाले ने पहले तो गाली गलौच की, इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन


ये हो सकती है वजह
माना जा रहा है कि भाजपा सांसद मदन राठौड़ ने एक दिन पहले ही अमर उजाला से विशेष बातचीत में यह बयान दिया था कि 'यदि सभी एकजुट रहेंगे तभी देश और राजस्थान में शांति रहेगी। माना जा रहा है कि उनको जान से मारने की धमकी इस बयान से जुड़ी हुई हो सकती है। 




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें