फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: आमेर में रहवासी क्षेत्र में घुसा बिज्जू, लोगों ने बोरी में बंद कर वन विभाग को सौंपा; इलाके में हड़कंप

Tue, 25 Mar 2025 02:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: आमेर के सागर क्षेत्र में एक बिज्जू रहवासी क्षेत्र में घुस गया। बताया जा रहा है कि घना जंगल होने के कारण यहां पहले भी कई बार वन्य जीव आबादी में घुस चुके हैं।
विज्ञापन
बिज्जू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेर के सागर क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक बिज्जू (बेजर) आबादी क्षेत्र में आ गया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए बिज्जू को पकड़ लिया और उसे बोरी में बंद कर दिया।
विज्ञापन


सागर क्षेत्र के पास घना जंगल होने के कारण यहां पहले भी कई बार वन्य जीव आबादी में घुस चुके हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिज्जू एक घर के पास देखा गया, जिसके बाद लोग इकट्ठा हो गए। कुछ देर की मशक्कत के बाद स्थानीय युवकों ने उसे पकड़ लिया और सुरक्षित रूप से बोरी में डाल दिया।

पढ़ें; दो दिन पूर्व हुए अपहरण के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीण उसे नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क ले गए, जहां वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया। वन विभाग अधिकारियों ने बताया कि बिज्जू को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। गौरतलब है कि बिज्जू एक शर्मीला और आमतौर पर हानिरहित जीव होता है, लेकिन डर की स्थिति में यह हमलावर हो सकता है। वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी वन्य जीव को खुद से पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें