जवानों के साथ सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी।
- फोटो : अमर उजाला
पहलगाम आतंकी हमला और 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान सेना के नापाक हमलों का मुंहतोड़ जवाब देने वाले जवानों का हौसला बढ़ाने आज सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी राजस्थान पहुंचे। उन्होंने राजस्थान के लौंगेवाला में सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया। सीमा पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में भारतीय सेना के जवानों ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले जवानों की सराहना की और भारतीय वायुसेना और BSF के साथ मिलकर की गई संयुक्त कार्रवाई की समीक्षा की। भारतीय सेना के कोणार्क कोर एरिया में आने वाले लोंगेवाला में उन्होंने सैनिकों से बातचीत की। उन्होंने सैनिकों को उनके साहस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप सब जवानों पाकिस्तानी दुश्मन ड्रोन की घुसपैठ जिस सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया वो सराहनीय है।
ये भी पढ़ें-
PCC अध्यक्ष डोटासरा ने दिया इस्तीफा, छोड़ा यह पद; विधानसभा अध्यक्ष बने वजह, जानें क्या बोले
बता दें कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तानी ड्रोन हमले के दौरान जैसलमेर से लेकर कच्छ क्षेत्र तक फैले रेगिस्तान में भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और बीएसएफ ने मोर्चा संभालते हुए हर पाकिस्तानी हमले को निष्क्रीय कर दिया था।