फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: खुद ही भ्रष्ट निकला एसीबी का एडिशनल एसपी, कार से रिश्वत के 9 लाख 35 हजार बरामद

Sat, 28 Jun 2025 09:05 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने वाली पुलिस की एंटी करप्शन ब्यूरो के एडिशनल एसपी खुद ही रिश्वत लेने के मामले में ट्रैप हो गए। एसीबी ने उनकी गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें उन्हें 9 लाख रुपए कैश मिले।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर एसीबी टीम ने एसीबी एडिशनल एसपी झालावाड़ जगराम मीणा को ट्रैप कर लिया। मीणा का हाल में वहां से तबादला हुआ था, जिसके बाद वे वहां से विदा होकर जा रहे थे। एसीबी को निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की गाड़ी में 9 लाख 35 हजार रुपए मिले।  एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, स्पेशल यूनिट द्वितीय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एसीबी की टीम द्वारा जगराम मीणा की कार का झालावाड़ से जयपुर आते हुए शिवदासपुरा टोल पर किया औचक निरीक्षण किया गया और अभी कार्रवाई जारी है। ऐसा माना जा रहा है कि यह रुपए मासिक बंदी के हैं, जिन्हें झालावाड़ से समेटकर जगराम मीणा अपने साथ लेकर जा रहा था। 

ये भी पढ़ें: झुंझनू में फर्जी रजिस्ट्री गैंग का खुलासा: करोड़ों की जमीनें हड़पने वाले गिरोह पर कसा शिकंजा; मुख्य सरगना फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जगराम मीणा लगभग 1 वर्ष से अधिक समय से झालावाड़ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एडिशनल एसपी के पद पर तैनात थे। यहां से कुछ दिन पहले जगराम मीणा का तबादला कर प्रेरणा शेखावत को झालावाड़ एडिशनल एसपी लगाया गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार जगराम मीणा का झालावाड़ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय से विदाई समारोह किया गया था। जहां से रिलीज होने के पश्चात वह भीलवाड़ा जॉइनिंग के लिए निकला था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें