फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान के 18 IAS-IPS बिहार विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्वर लगाए , APO अर्चना सिंह भी शामिल

Sat, 04 Oct 2025 08:59 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बिहार चुनाव और अन्य राज्यों में उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 425 ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। इसमें राजस्थान से 15 IAS और 3 IPS अधिकारी शामिल हैं। ये अधिकारी निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न राज्यों में तैनात होंगे।

विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट का काम रोका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव और कुछ राज्यों में प्रस्तावित उपचुनावों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने शुक्रवार को केंद्रीय पर्यवेक्षकों (ऑब्जर्वर्स) की नियुक्ति की है। आयोग की ओर से कुल 425 अधिकारियों को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है, जिनमें 287 आईएएस, 58 आईपीएस और 80 अन्य केंद्रीय सेवाओं के अधिकारी शामिल हैं। इस सूची में राजस्थान से 15 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 3 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को चुनावी ड्यूटी पर लगाया गया है। इनमें हाल में एपीओ की गईं IAS अर्चना सिंह भी शामिल हैं। 

विज्ञापन

ऑब्जर्वरों को सौंपे गए दायित्व

चुनाव आयोग ने सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे चुनावी कानूनों, नियमों और आयोग की गाइडलाइंस का अध्ययन करें और उन्हें सख्ती से लागू करें। साथ ही, वे अपने क्षेत्र में मतदान केंद्रों का दौरा करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि मतदाताओं की सुविधा के लिए की गई तैयारियों का पालन हो रहा है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना इनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी।

यह भी पढें-  India Warns Pak: 'दुनिया के नक्शे में रहना है तो रोकें आतंकवाद', सेना प्रमुख की दो टूक; कहा- भारत संयम...

राजस्थान से नियुक्त अधिकारी

IAS अधिकारी:

देबाशीष पृष्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

मंजू राजपाल
अम्बरीश कुमार
आरूषी ए. मलिक
जोगाराम
रोहित गुप्ता
शुचि त्यागी
अर्चना सिंह
राजन विशाल
मनीषा अरोड़ा
एम.एल. चौहान
पुष्पा सत्यानी
रश्मि शर्मा
आशीष मोदी
बचनेश कुमार अग्रवाल
 

IPS अधिकारी:

राघवेन्द्र सुहासा
शरद कविराज
अजयपाल लांबा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें