घरेलू कलह में महिला ने की आत्महत्या
राजस्थान के कोटा जिले में 24 घंटे के अंदर दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली। छात्रों की सुसाइड से शहर में हड़कंप मच गया है। बुधवार देर शाम विज्ञान नगर इलाके में रहने वाले एक छात्र ने खुदकुशी कर जान दे दी। मृतक छात्र अभिषेक लोढ़ा मध्य प्रदेश के गुना जिले का रहने वाला था। वह कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। बता दें कि इससे पहले मंगलवार रात को जवाहर नगर इलाके में हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नीरज ने भी आत्महत्या कर ली।
पंखे पर नहीं लगा हुआ हैंगिंग डिवाइस
अभिषेक लोढ़ा द्वारा सुसाइड करने के मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। छात्र ने जिस कमरे में आत्महत्या की, उसमें लगे पंखे पर हैंगिंग डिवाइस नहीं लगा था। जिला प्रशासन ने हैंगिंग डिवाइस लगाने को लेकर सभी हॉस्टल्स और पीजी में सख्ती से आदेश जारी किए हैं। इसके बाद भी इस तरह की लापरवाही बरती जा रही है। पुलिस छात्र के दोस्तों से उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
दो छात्रों की सुसाइड से प्रशासन की बढ़ी चिंता
शहर में छात्रों की सुसाइड रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी लगातार छात्रों के बीच जाकर उन्हें पढ़ाई को लेकर प्रेरित करते हैं। इसके बाद भी छात्र मानसिक तनाव से नहीं उभार पा रही है। आत्महत्या के मामले प्रशासन के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं।