फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सचिन पायलट बोले- सरकार में कई पावर सेंटर, मंत्री कुछ कहते हैं, सरकार कुछ और करती है

Thu, 09 Jan 2025 03:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सचिन पायलट ने कहा, सरकार में कई पावर सेंटर बन चुके हैं। मंत्री कुछ कहते हैं, सरकार कुछ और करती है। इस खींचतान के बीच जनता पीस रही है। सरकार को तुरंत अपनी नीतियों को स्पष्ट करना चाहिए। 
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने गुरुवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को एक साल हो गया है, लेकिन इस दौरान लिए गए निर्णयों से जनता में गहरा आक्रोश है। पिछली बार गठित नए जिलों को सरकार ने निरस्त कर दिया, जिससे जनता में नाराजगी बढ़ी है।

विज्ञापन




सचिन पायलट ने कहा, हम सरकार से सदन के अंदर इन मुद्दों पर जवाब मांगेंगे। जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। यह सरकार पूरी तरह कन्फ्यूज है। एक तरफ सरकार के मंत्री भर्ती रद्द कराने की बात करते हैं, दूसरी तरफ सरकार इसे संभव न होने की बात कहती है। इस आंतरिक गतिरोध का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार के कामकाज में स्पष्ट नीति का अभाव है। उन्होंने कहा कि चाहे SI भर्ती हो या अन्य परीक्षाएं, सरकार के फैसलों में देरी और अनिर्णय की स्थिति से जनता भ्रमित हो रही है।

पायलट ने कहा,  सरकार में कई पावर सेंटर बन चुके हैं। मंत्री कुछ कहते हैं, सरकार कुछ और करती है। इस खींचतान के बीच जनता पीस रही है। सरकार को तुरंत अपनी नीतियों को स्पष्ट करना चाहिए। पायलट के इन बयानों से राज्य की सियासत में हलचल तेज होने की संभावना है। जनता और विपक्षी दलों की ओर से अब सरकार के जवाब का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें