फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान में मानसून मेहरबान, कोटा संभाग में रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

Tue, 08 Jul 2025 08:02 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अगले तीन दिनों के लिए राजस्थान के पूर्वी हिस्से में मानसून जबरदस्त मेहरबान रहेगा। आज प्रदेश के उत्तरी-पूर्वी हिस्से के 6 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
राजस्थान में मेहरबान हुआ मानसून, झरने बहे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून की टर्फ लाइन राजस्थान के गंगानगर से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से अगले 5-6 दिन पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने जयपुर, भरतपुर तथा कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें कोटा-उदयपुर संभाग में 8 से 10 जुलाई के दौरान भारी बारिश तथा 9 जुलाई को कोटा संभाग में एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की चेतवानी जारी की गई है।

विज्ञापन

पश्चिमी राजस्थान में मानसून का प्रभाव कम देखने को मिल रहा है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अगले 3 से 4 दिन बीकानेर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Jhunjhunu Weather: भीषण बारिश से काटली नदी उफनाई, उद्घाटन से पहले ही बही करोड़ों की लागत से बनी सड़क
विज्ञापन


मानसून सीजन के पहले महीने में 1 से 30 जून तक औसत से दोगुनी बारिश दर्ज की गई है। कुल 125.3 MM बरसात दर्ज की गई है, जबकि जून में औसत बरसात 55 MM ही होती है। यानी इस बार जून के महीने में औसत से 128 फीसदी ज्यादा बरसात दर्ज हुई।
विज्ञापन


एक लंबे समय बाद जून के महीने में कोटा बैराज के गेट खोले गए हैं। बीसलपुर बांध में भी त्रिवेणी नदी से पानी आता देखा गया। अब बीसलपुर का जल स्तर 313.87 मीटर पहुंच चुका है और त्रिवेणी में अब भी पानी की आवक जारी है। अन्य बांधों की स्थिति की बात करें तो छोटे बांधों में 64 बांध पूरी तरह भर चुके हैं। वहीं 408 ऐसे बांध हैं, जो आंशिक रूप से भरे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें