फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: थप्पड़ कांड वाले नरेश मीणा की रिहाई के लिए रविवार को होगी महापंचायत, तीन बार खारिज हो चुकी जमानत

Sat, 28 Dec 2024 10:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

टोंक में थप्पड़ कांड के आरोप में कांग्रेस के बागी नेता नरेश मीणा 14 दिसंबर से जेल में बंद हैं। उनकी जमानत अर्जी खारिज होने के बाद, उनके समर्थकों का धैर्य टूट चुका है। 29 दिसंबर को महापंचायत होगी, जिसमें एक लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
टोंक में महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक जिले के नगर फोर्ट में 29 दिसंबर को निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की रिहाई को लेकर महापंचायत का आयोजन होगा। सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश मीणा और संघर्ष समिति की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उधर, उपखंड अधिकारी द्वारा महापंचायत की सशर्त स्वीकृति भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


बता दें कि महापंचायत सुबह 11 से शाम चार बजे तक आयोजित की जा सकेगी। शांतिपूर्ण तरीके से इस महापंचायत को करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अध्यक्ष मुकेश मीणा ने बताया कि 29 दिसंबर को सर्व समाज के लाखों लोग नगर फोर्ट में महापंचायत में शामिल होंगे। इसको लेकर कांग्रेसी नेता प्रहलाद गुंजल भी लगातार गांव-गांव नुक्कड़ सभाएं कर आमजन को महापंचायत में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। महापंचायत को लेकर टोंक पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने भी पूरी तैयारियां कर ली गई।

तैनात रहेगा पुलिस जाब्ता
टोंक सहित पड़ोसी जिलों से पुलिस जाब्ता मंगवाया गया है। आरएसी जवानों के साथ चप्पे-चप्पे पर पुलिस के हथियारबंद जवानों की तैनाती की है। जिले की सभी बॉर्डर के पुलिस थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच और व्यक्तियों की तलाशी की जाएगी। वाहनों में किसी भी प्रकार के हथियारों की तलाशी भी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि महापंचायत में किसी के भी दबाव में शामिल न हो, जो भी व्यक्ति इस महापंचायत में शामिल हो कानून की अवेहलना न करे। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग करें। 
विज्ञापन


जानें क्या था मामला?
आपको बता दें कि देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में 13 नवंबर को मतदान के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एरिया मजिस्ट्रेट और मालपुरा उपखंड अधिकारी अमित चौधरी पर समरावता गांव में मतदान करवाने का आरोप लगाकर थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद जब देर शाम मतदान समाप्त हुआ तो इसके बाद उपद्रवियों ने गांव में पथराव कर वाहनों में आगजनी कर दी थी। पुलिस जवानों और अधिकारियों पर भी पथराव कर दिया था। इस आगजनी और पथराव में कई दोपहिया और चार पहिया वाहन जलकर राख हो गए थे। साथ ही कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हो गए थे। इसके बाद 14 नवंबर को नरेश मीणा को समरावता गांव से भारी पुलिस जाब्ते के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद करीब 40 उपद्रवियों को भी गिरफ्तार किया गया था। 

महापंचायत के लिए कलेक्टर सौम्या झा ने बनाया खास प्लान
बीते दिनों 13 नवंबर को उपचुनाव के दिन समरावता गांव में थप्पड़ कांड के कारण जमकर बवाल हुआ। इस बवाल से सबक लेते हुए टोंक कलेक्टर सौम्या झा ने महापंचायत को लेकर विशेष प्लान बनाया है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स को पहले से अलर्ट कर रखा है। इसके अलावा ड्रोन के जरिए महापंचायत स्थल पर पैनी नजर रखी जाएगी।

महापंचायत में कांग्रेस के कई पूर्व मंत्री समेत नेता जुटेंगे
इधर, महापंचायत को लेकर नरेश मीणा के खास समर्थक और टोंक जिला सरपंच अध्यक्ष मुकेश मीणा ने बताया कि 29 दिसंबर को होने वाली महा पंचायत में गहलोत सरकार में मंत्री रह चुके प्रताप सिंह खाचरियावास, अशोक चांदना, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनारायण मीणा, बामनवास विधायक इंदिरा मीणा समेत कई बड़े नेता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि महापंचायत में नरेश मीणा की रिहाई को लेकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें