फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: उम्मेदाराम के बयान पर मदन राठौड़ का कड़ा पलटवार, बोले- इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं

Tue, 13 May 2025 01:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश की राजनीति एक बार फिर माहौल गर्माने लगा है। बाड़मेर-जैसलमेर से कांग्रेस सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल द्वारा पहलगाम आतंकी हमले पर दिए गए बयान को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कड़ी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्होंने कहा कि पूरा देश और दुनिया जानती है कि इस आतंकी हमले में हमलावरों ने धर्म पूछकर हमला किया था। यह बात पीड़ित परिवारों और प्रत्यक्षदर्शियों ने खुद कही है। ऐसे में बेनीवाल का यह बयान देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

विज्ञापन


राठौड़ ने कहा कि एक सांसद होकर उम्मेदाराम जी इस तरह के गैर-जिम्मेदार बयान दे रहे हैं, इससे ज्यादा शर्मनाक बात कुछ और नहीं हो सकती। कांग्रेस को तुरंत इस पर फैसला लेना चाहिए कि ऐसे व्यक्ति को पार्टी में बनाए रखना है या बाहर का रास्ता दिखाना है।

ये भी पढ़ें: Rajathan News: राजभवन पहुंची छत्रपति संभाजी महाराज अश्वारूढ़ प्रतिमा, राज्यपाल माल्यार्पण करके स्वागत किया
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कल बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने बयान दिया था कि आतंकवादियों ने धर्म पूछकर मारा है, इस बात की कहीं पुष्टि नहीं हुई है या मोदी को बता देना इस बात का कहीं भी कोई पुख्ता सबूत नहीं है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यह वक्त देश की एकता और सेना के शौर्य को सलाम करने का है, न कि संदेह फैलाने का। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा आतंकियों को लेकर नरम रुख अपनाती रही है और यह बयान उसी सोच की बानगी है। बेनीवाल के बयान पर मचे इस सियासी बवाल के बीच राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर बहस छिड़ गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें