फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan LS Chunav: राजस्थान में कांग्रेस की छठी लिस्ट जारी, भीलवाड़ा से जोशी तो राजसमंद से दामोदर को उतारा

Fri, 29 Mar 2024 10:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Lok Sabha Chunav: कांग्रेस ने राजस्थान में उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी कर दी है। भीलवाड़ा लोकसभा सीट से सीपी जोशी को और दामोदर गुर्जर को राजसमंद लोकसभा सीट से टिकट दिया है।
विज्ञापन
राजस्थान लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने राजस्थान के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने भीलवाड़ा से टिकट बदलते हुए अब पूर्व विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी को उम्मीदवार बनाया है। भीलवाड़ा से पहले के उम्मीदवार दामोदर गुर्जर को राजसमंद शिफ्ट किया है। बता दें कि दो दिन पहले ही राजसमंद से कांग्रेस उम्मीदवार सुदर्शन सिंह रावत ने टिकट लौटा दिया था। कांग्रेस ने 'इंडिया' के तहत सीकर सीट CPI (M) और नागौर सीट आरएलपी के लिए छोड़ी है।

विज्ञापन




बता दें कि सीपी जोशी पहले भी भीलवाड़ा से सांसद रह चुके हैं। वो यूपीए-2 के टर्म में 2009 से 2014 तक भीलवाड़ा से सांसद रह चुके हैं। पहले वो इस बार चुनाव नहीं लड़ने के मूड में थे।लेकिन कांग्रेस की लिस्ट में एक भी ब्राह्मण चेहरे को टिकट नहीं देने के बाद विवाद शुरू हो गया है, जिसके बाद कांग्रेस रणनीतिकारों ने डैमेज कंट्रोल की जरूरत बताते हुए सीनियर नेता सीपी जोशी को चुनाव लड़ने के लिए मनाया। केंद्र और राज्य के सीनियर नेताओं के कहने के बाद सीपी जोशी तैयार हो गए हैं, अब उन्हें चुनावी मैदान में उतार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दामोदर की सीट इसलिए बदली
दूसरी ओर पार्टी ने भीलवाड़ा के कांग्रेस उम्मीदवार दामोदर गुर्जर को राजसमंद से चुनावी मैदान में उतारा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की बैठक में यह बात सामने आई थी कि दामोदर गुर्जर की उम्मीदवारी छीनकर उन्हें दूसरी जगह से टिकट नहीं दिया तो गुर्जर वोटर्स नाराज हो सकते हैं। ऐसे में शिफ्टिंग फॉर्मूले के तहत दामोदर गुर्जर को भीलवाड़ा की जगह राजसमंद से लड़ाने पर सहमति बनी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें