राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े।
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल बागड़े ने जताया शोक
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान क्रेश हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।
मदन राठौड़ बोले- मन व्यथित है
अहमदाबाद विमान हादसे पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दुख जताया। उन्होंने कहा- अहमदाबाद विमान हादसे की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। इस त्रासदी में जिन अनमोल जीवनों की क्षति हुई, वह अपूरणीय है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। हम सब इस कठिन घड़ी में एकजुट हैं।
वित्त मंत्री दीया कुमारी।
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम दीया कुमारी बोलीं- हृदयविदारक घटना
राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सोशल मीडिया लिखा कि गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। विमान में यात्रा कर रहे सभी यात्रियों, पायलट और कर्मी दल के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने जताया दु:ख
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विमान हादसे में हुई लोगों की मौत पर गहरा दु:ख जताया। उन्होंने दिवंगतों की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना ईश्वर से की।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
नेता प्रतिपक्ष जूली बोले- ईश्वर सभी की रक्षा करें
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान का टेकऑफ के दौरान दीवार से टकराकर क्रैश होने का समाचार अत्यंत चिंताजनक और दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि विमान में सवार सभी 242 यात्रियों और एयरलाइंस स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित और सकुशल हों। ईश्वर सभी की रक्षा करें।
सांसद बेनीवाल ने जताया दुख
आरएलपी सुप्रीमों और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहे एयर इंडिया के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना हृदय को झकझोर करने वाली है। उन्होंने इस घटना से प्रभावित सभी लोगों और उनके परिवार जनों के लिए गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।