फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नरेश मीणा से मुलाकात पर किरोड़ी का तंज- मैं तो खुले में मिल रहा हूं, आप चुपचाप चुनाव लड़वा रहे हो

Fri, 08 Aug 2025 09:55 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने राजस्थान यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नरेश मीणा को लेकर जो बात कही उसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।
विज्ञापन
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने 6 अगस्त को राजस्थान यूनिवर्सिटी में आयोजित बिरसा मुंडा सम्मान समारोह के मंच से विरोधियों पर जोरदार तंज कसा। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और सत्ता के गलियारों में हलचल मच गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Udaipur Files: क्यों सहेज रखी हैं कन्हैयालाल की अस्थियां? 'उदयपुर फाइल्स' रिलीज से ठीक पहले बेटे यश का खुलासा

हमेशा चर्चा में रहने वाले डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने मजाकिया अंदाज में नरेश मीणा पर बयान देकर अपना पक्ष रखा। डॉ. किरोड़ी बोले कि मुझे डांट पड़ जाएगी, मंत्री होकर ऐसे भाषण देते हो। उन्होंने आगे कहा कि जब मैं नरेश मीणा से मिलने जेल गया तो दिल्ली से फोन आ गया– वो तो सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहा है, तुम मंत्री होकर उससे मिलने जेल में जा रहे हो। मैंने कहा- मैं तो खुले में मिलने जा रहा हूं, पर तुम तो चुपचाप ही उसको चुनाव लड़वा रहे हो। अब फिर से मुझे डांट पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को मीन भगवान का वंशज बताते हुए किरोड़ी ने कहा कि हमारी आदत ही बहाव के विपरीत चलने की है। जब भैरोंसिंह शेखावतजी ने मुझसे कहा था कि तू उल्टा चलता है, तो मैंने जवाब दिया था, ये हमारे डीएनए में है। समारोह के अंत में उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर स्पष्ट कहा कि मेरे रहते आरक्षण के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। जब तक शरीर में जान है, तब तक इसे कोई खतरा नहीं होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें