फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बड़ा पद नहीं मिलने पर समर्थकों से किरोड़ीलाल बोले- वक्त से पहले, भाग्य से ज्यादा कुछ नहीं मिलता

Wed, 17 Jan 2024 03:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने अपने विभाग को लेकर कहा कि भाग्य से ज्यादा कुछ नहीं मिलता। मीणा ने पर्ची सरकार वाले बयान पर भी कांग्रेस को घेरा। साथ ही ईडी को लेकर बोले, यह एक सामान्य प्रक्रिया है।
विज्ञापन
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की सियासत में पर्ची शब्द की गूंज सुनाई दे रही है। बीजेपी ने पर्ची निकालकर भजनलाल शर्मा के नाम का एलान किया तो कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को पर्ची सरकार करार दे दिया। अब इस पर कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने पलटवार किया है।

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस की पर्ची सरकार वाले बयान पर किरोड़ीलाल ने पलटवार करते हुए कहा, हमने तो पर्ची दी, उन्होंने तो पर्ची भी नहीं दिखाई। कांग्रेस के यहां तो कान में फुसफुसाकर ही निर्णय बता दिया जाता है। यह पीसीसी चीफ रहेंगे, यह नेता प्रतिपक्ष रहेंगे। हमने पर्ची सबके बीच में खोली थी। पर्ची लाना कोई बुरी बात नहीं है। किरोड़ी ने कहा, मैंने विधानसभा में बहुत सारी पर्ची लगाई है। पर्ची की परंपरा हरिशंकर भाभड़ा ने डाली थी, यह पर्ची सिस्टम बहुत अच्छा है।

समय से पहले, भाग्य से ज्यादा कुछ नहीं मिलता : किरोड़ीलाल मीणा
वहीं, किरोड़ीलाल मीणा के पोर्टफोलियो को लेकर लगातार उठ रहे सवाल पर भी मीणा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि समय से पहले और भाग्य से ज्यादा कुछ नहीं मिलता है। यह ट्रकों के पीछे भी पढ़ लेना, मेरे कार्यकर्ता सोचते हैं कि मैं और बड़ा बनूं, लेकिन जो पार्टी तय करती है, वही होता है।
विज्ञापन


साथ ही किरोड़ीलाल ने कहा, गांधी जी ने ग्रामोदय का नारा दिया था। मेरी किस्मत है कि मुझे ग्रामीण विकास का विभाग दिया गया है। दीनदयाल जी ने भी गरीबों की सेवा करने का उद्घोष किया था।गरीब-किसान की सेवा करने का विभाग मिला है, यह बहुत बड़ी बात है। मैं भी गांव गरीब किसान का बेटा हूं। बताते चलें, किरोड़ीलाल के समर्थक सोशल मीडिया पर उन्हें अहम विभाग न दिए जाने को लेकर रोष व्यक्त करते रहते हैं। इसे लेकर मीणा ने कहा कि वक्त से पहले और भाग्य से ज्यादा कुछ नहीं मिलता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें