फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan High Court: नए साल में राजस्थान हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश

Fri, 27 Dec 2024 03:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 22 दिसंबर को हुई मीटिंग में राजस्थान हाईकोर्ट के लिए तीन न्यायिक अधिकारियों को हाईकोर्ट जस्टिस के रूप में प्रमोशन की सिफारिश की है।
विज्ञापन
प्रमिल माथुर, चंद्रप्रकाश श्रीमाली और चंद्रशेखर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल में राजस्थान हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिलने जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 22 दिसम्बर को हुई मीटिंग में राजस्थान हाईकोर्ट के लिए तीन न्यायिक अधिकारियों को हाईकोर्ट जस्टिस के रूप में प्रमोशन की सिफारिश की है। इनमें न्यायिक अधिकारी प्रमिल कुमार माथुर, चंद्र प्रकाश श्रीमाली और चंद्र शेखर शर्मा के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


वर्तमान में प्रमिल माथुर रजिस्ट्रार जनरल के पद पर, चंद्रप्रकाश श्रीमाली जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जयपुर महानगर द्वितीय और चंद्रशेखर शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोधपुर महानगर के पद पर कार्यरत हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलिजियम ने तीनों नामों की सिफारिश केन्द्र सरकार को भेजी है। केन्द्र से कॉलेजियम की सिफारिश को हरी झंडी मिलने के बाद राष्ट्रपति इन तीनों के नियुक्ति वारंट जारी करेंगे।

बता दें कि तीनों 1992 बैच के न्यायिक अधिकारी हैं। राजस्थान हाईकोर्ट में 50 जजों की स्वीकृत संख्या है। इस समय हाईकोर्ट में 32 न्यायाधीश नियुक्त हैं। इन तीन नए जजों के मिलने के बाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 35 हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें