इन दिनों देशभर में गर्मी अपने चरम पर है। ऐसे में राजस्थान का पारा और भी हाई है। प्रदेश में तेज लू और तपन की वजह से दैनिक जीवन के काम-काज लोगों के प्रभावित हो रहे हैं। मरुधरा के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 24 अप्रैल से पूरे प्रदेश में हीटवेव का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है.
भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जरूरी कदम उठाया है। साथ ही स्कूलों के समय चक्र में परिवर्तन किया गया है। चित्तौड़गढ़, कोटा व जैसलमेर में कक्षा 8वीं तक का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों का समय 11 बजे तक निर्धारित किया गया है।
जानें इन शहरों में कितना रहा तापमान
श्रीगंगानगर: 44.5 डिग्री सेल्सियस (राज्य में सबसे गर्म)
कोटा: 43.0 डिग्री सेल्सियस
चूरू: 42.6 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर: 41.5 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर: 41.5 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर: 40.0 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़: 42.5 डिग्री सेल्सियस
पिलानी: 42.2 डिग्री सेल्सियस
जयपुर: 39.6 डिग्री सेल्सियस (पिछले 24 घंटों में 2 डिग्री की बढ़ोतरी)
ये भी पढ़ें-Rajasthan Politics: 27 अप्रैल को राजस्थान पहुंचेंगे नितिन नबीन, BJP के नए सात कार्यालयों का करेंगे उद्धाटन
मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने मेघगर्जन, आंधी की संभावना जताई
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स खाते से एक पोस्ट साझा करके जानकारी दी है। केंद्र अनुसार, राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में आगामी दिनों में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने तथा 25 से 28 अप्रैल के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कहीं-कहीं दोपहर बाद मेघगर्जन, आंधी की संभावना है।