फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, चलाई जाएंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Thu, 18 Sep 2025 06:26 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पहली ट्रेन (04803/04804) जैसलमेर-भगत की कोठी-जैसलमेर के बीच 18 से 21 सितंबर तक चलेगी, जबकि दूसरी ट्रेन (04727/04728) सूरतगढ़-हनुमानगढ़-सूरतगढ़ के बीच 19 से 21 सितंबर तक संचालित होगी। दोनों ट्रेनों में साधारण श्रेणी के डिब्बे और गार्ड डिब्बे शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के लिए हजारों अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक सुगम परिवहन उपलब्ध कराने हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे ने विशेष कदम उठाया है। रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने जानकारी दी कि अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


पहली परीक्षा स्पेशल रेलसेवा 04803/04804, जैसलमेर-भगत की कोठी-जैसलमेर के बीच चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 04803, जैसलमेर से 18 से 20 सितंबर तक रात 23.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 05.00 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04804, भगत की कोठी से 19 से 21 सितंबर तक शाम 16.00 बजे रवाना होकर रात 22.00 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव आशापुर गोमट, रामदेवरा, फलौदी, मारवाड़ लोहावट, ओसियां, मारवाड़ मथानिया, राईकाबाग और जोधपुर स्टेशनों पर रहेगा। इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 कोच होंगे।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें- सुभाष चौक में जर्जर मकान ढहा, दो महिलाएं घायल; निगम की लेटलतीफी से लोगों में नाराजगी
विज्ञापन


दूसरी परीक्षा स्पेशल रेलसेवा 04727/04728, सूरतगढ़-हनुमानगढ़-सूरतगढ़ के बीच चलेगी। गाड़ी संख्या 04727, सूरतगढ़ से 19 से 21 सितंबर तक सुबह 03.00 बजे रवाना होकर 06.45 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04728, हनुमानगढ़ से उन्हीं तारीखों में शाम 19.40 बजे रवाना होकर रात 23.55 बजे सूरतगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन जैतसर, रायसिंहनगर, गजसिंहपुर, श्रीकरणपुर, केसरीसिंहपुर, श्रीगंगानगर और सादुलशहर स्टेशनों पर रुकेगी। इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 कोच होंगे।

रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही ये विशेष सेवाएं अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत साबित होंगी। भीड़भाड़ से बचते हुए परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केन्द्रों तक पहुंच सकेंगे। सरकार और रेलवे का यह संयुक्त प्रयास भर्ती परीक्षा के सफल संचालन और परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु एक अहम कदम माना जा रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें