फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: नए जिलों के लिए प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन की कवायद शुरू, सरकार ने कमेटी गठित की

Sat, 12 Apr 2025 01:22 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में बनाए गए नए जिलों में 9 जिलों और तीन संभागों को उनके पुराने जिलों और संभागों में मर्ज करने के बाद शेष नए जिलों की प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन की कवायद शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भजनलाल सरकार ने नए जिलों की प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए फिर एक बार रिटायर्ड आईएएस ललित के. पंवार की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। कमेटी को 6 माह में सरकार को रिपोर्ट देनी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह कमेटी प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन को लेकर सरकार को अपनी अनुशंसा देगी। इसमें राजस्व विभाग ने राजस्व इकाइयों की सीमाओं या क्षेत्राधिकार में बदलाव की अनुशंसा के लिए राज्य प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन कमेटी का गठन किया है।

ये भी पढ़ें: Kota News: वीरांगना के घर भात भरने पहुंचे लोकसभा स्पीकर, पुलवामा शहीद की बेटी की शादी में निभाया वादा
विज्ञापन


राजस्व विभाग द्वारा रिटायर्ड आईएएस ललित के. पंवार की अध्यक्षता में गठित कमेटी सीमाओं/क्षेत्राधिकार में बदलाव के बारे में अनुशंसा करेगी। प्रमुख सचिव राजस्व विभाग और निबंधक, राजस्व मंडल इसके सदस्य होंगे, वहीं सेवानिवृत्त आरएएस राजनारायण शर्मा जो कि कमेटी के सदस्य हैं, को कमेटी का सचिव बनाया गया है। 
विज्ञापन


ये कमेटी नई राजस्व इकाइयों संबंधी मार्गदर्शी सिद्धांत बताएगी और प्रशासनिक इकाइयों की पद संरचना, उनके आकार को लेकर अनुशंसा करेगी। इसके साथ ही कार्यों के अनुपात में पदों की जरूरत के मद्देनजर प्रशासनिक इकाइयों, राजस्व न्यायालयों की पदीय संरचना की अनुशंसा करेगी। इसके लिए कमेटी संबंधित जिलों का दौरा करेगी और 6 महीने में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें