फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: कांग्रेस को बड़ा झटका, ज्योति खंडेलवाल समर्थकों सहित बीजेपी में हुईं शामिल

Sat, 28 Oct 2023 12:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के तीन सीनियर नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जयपुर की पूर्व मेयर और कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं ज्योति खंडेलवाल बीजेपी में शामिल हो गईं हैं। साथ ही तारानगर से पूर्व विधायक और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे चंदनमल बैद के बेटे चंद्रशेखर बैद, पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जोधपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रवींद्र सिंह भाटी भी बीजेपी से जुड़ गए।
विज्ञापन
बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव की वोटिंग 25 अक्तूबर को होगी। इस बीच कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के नेता अपने-अपने दल-बदल रहे हैं। जयपुर में प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में जयपुर की पहली निर्वाचित महापौर ज्योति खंडेलवाल और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।

विज्ञापन


राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कांग्रेस के इन नेताओं का स्वागत किया। भाजपा पदाधिकारियों ने ज्योति खंडेलवाल और अन्य को भगवा दुपट्टा पहना कर उनका पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि बीजेपी हवा नहीं तूफान है। लोगों को मोदी जी की गारंटी पर विश्वास है। इसलिए लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं, जिनकी ख़ुद की अब कोई गारंटी नहीं, उनकी गारंटी का कोई मतलब नहीं। गारंटी तो मोदी सरकार की है जो असंभव को संभव करके दिखाती है।

जानें नेताओं का नाम
राजस्थान में भाजपा में जॉइनिंग का दौरा चल रहा है। कई नेताओं ने आज भाजपा का दामन थामा है। पूर्व एमएलए सीएस वैद्य, पूर्व एमएलए नंदलाल पूनिया, डॉक्टर हरि सिंह, सांवरमल महरिया, सोमेन्द्र सिंह, पूर्व आईपीएस केसर सिंह शेखावत, पूर्व आईपीएस भीम सिंह और छात्र नेता रविंद्र भाटी भी भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन


सीएम की निंदा करता हूं - सीपी जोशी
कांग्रेस की गारंटी पर सीपी जोशी बोले कि आपने राजस्थान के विकास की गारंटी दी थी, उसका क्या हुआ। केवल मोदी जी की गारंटी है। ED को कुत्ता कहने पर सीपी जोशी ने सीएम अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा, जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग सीएम करते हैं मैं इसकी निंदा करता हूं।

आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं सीएम - राजेंद्र राठौड़
सीएम अशोक गहलोत की दी गई गारंटी पर राजेंद्र राठौड़ ने कहा, सीएम लगातार आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। कोड ऑफ कंडक्ट में किसी भी नई योजना की घोषणा नहीं की जा सकती है। मगर लगातार गारंटी की घोषणा कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें