फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: राजे ने की जनसभा; बोलीं- पिछले वादे पूरे हुए नहीं, कांग्रेस फिर झूठे वादे लेकर आ गई

Tue, 14 Nov 2023 10:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: चाकसू में भाजपा प्रत्याशी रामअवतार बैरवा और बगरु विधानसभा क्षेत्र में कैलाश वर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा में वसुंधरा राजे ने कहा कि अब हर हाथ को काम, हर पेट को रोटी और हर सिर को छत नसीब होगी।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करती वसुंधरा राजे। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि पिछले चुनाव में किए वादे पूरे हुए नहीं और कांग्रेस फिर चुनाव में झूठे वादे लेकर आ गई। आने वाले चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी और हर हाथ को काम, हर पेट को रोटी और हर सिर को छत नसीब होगी। युवाओं के सपने साकार हो इसके लिए कभी पेपर लीक नहीं होने देंगे। जिस द्रव्यती नदी को इस सरकार ने वापस गंदा नाला बना दिया, उसे फिर से खूबसूरत पर्यटन स्थल बनाएंगे। जयपुर के रिंग रोड का काम पूरा करेंगे।

विज्ञापन


राजे चाकसू में भाजपा प्रत्याशी राम अवतार बैरवा और बगरू विधानसभा क्षेत्र में कैलाश वर्मा के समर्थन में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलनों में बोल रही थी। राजे के अलावा सांसद रामचरण बोहरा ने भी संबोधित किया। पूर्व सीएम ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वादा किया था कि 10 दिन में किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करेंगे। उल्टा साढ़े 19 हज़ार किसानों की जमीन कुर्क करली। सरकार से आहत 350 किसानों ने आत्महत्या कर ली, जबकि हमने बिना वादा किए 27 लाख 15 हज़ार किसानों का 7 हज़ार,700 करोड़ का कर्जा माफ़ किया।

विज्ञापन


कांग्रेस ने वादा किया था खेतों के पास एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट लगाएंगे। सरकार बनेगी तो बेरोजगारी भत्ता देंगे। हर जगह जनता क्लिनिक खोलेंगे। पेट्रोल-डीजल के दाम कम करेंगे? हुआ कुछ नहीं। पेट्रोल-डीजल की हरियाणा और पंजाब से तस्करी हो रही है, क्योंकि वहां राजस्थान से डीजल-पेट्रोल सस्ता है। पेट्रोल-डीजल पर सबसे अधिक टैक्स राजस्थान में हैं।

पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस कहती है, हमने 100 यूनिट बिजली मुफ़्त कर दी, जबकि सच यह है कि फ्यूल सरचार्ज के नाम पर जनता से साढ़े 56 Cr वसूले। पेट्रोल डीजल पर सबसे ज़्यादा टैक्स वसूला और कर दी 100 यूनिट बिजली फ्री। यानी आपकी जेब काटकर आपका पैसा आपको लौटा दिया।
विज्ञापन




हालत यह है, स्कूल है पर टीचर नहीं। अस्पताल है पर डॉक्टर नहीं। पद ख़ाली हैं पर नौकरी नहीं। बिजली के तार हैं पर करंट नहीं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी ने राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा किया। हमारी भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन, भामाशाह, लोकतंत्र सेनानी पेंशन, गौरव पथ, न्याय आपके द्वार, अन्नपूर्णा रसोई, अन्नपूर्णा भंडार, टोल फ्री सड़कें, बालिकाओं के लिए स्कूटी, राजश्री जैसी कई योजनाएं आज भी लोग याद करते हैं, जिन्हें या तो इस सरकार ने बंद कर दिया या उनका नाम बदल दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें