फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: एक नवंबर को जारी हो सकती है BJP प्रत्याशियों की तीसरी सूची, चौथी इस तारीख तक

Sun, 29 Oct 2023 11:28 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: बीजेपी के 76 प्रत्याशियों की बकाया सूची में से अधिकतर नाम एक नवंबर को जारी किए जा सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि इस सूची के बाद भी एक और सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव 2023 - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवारों की सूची आने का क्रम जारी है। बीजेपी अपनी दो सूची जारी कर चुकी है, जिसमें 41 और 83 नामों की घोषणा की जा चुकी है। बाकी नामों पर अभी मोहर लगना बाकी है, जो कि आगामी 31 अक्तूबर तक सीईसी की बैठक में लगाई जा सकती है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, नामों का चयन किया जा चुका है और अब मोहर लगनी है। नौ अक्तूबर को भाजपा ने 41 लोगों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें सात सांसद को टिकट देकर चुनाव में उतारा गया था। 21 अक्तूबर को 83 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी, जिसमें प्रदेश के दिग्गज नेताओं के नाम जारी हुए थे, जिसमें राजेंद्र राठौर, वसुंधरा राजे के नाम प्रमुख थे। भाजपा की तीसरी सूची में प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं के नाम हो सकते हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का भी नाम सूची आने की उम्मीद जतायी जा रही है।

भाजपा की तीसरी सूची 50 नामों की हो सकती है। हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाले कई नेताओं के नाम सूची में हो सकते हैं।पंडित सुरेश मिश्रा को हवा महल, ज्योति खंडेलवाल को किशन पोल, रवीन्द्र भाटी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने सरदारपुरा से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।
विज्ञापन


भाजपा के कई दिग्गज नाम अभी भी बाकी हैं, जिनको भी तीसरी सूची में जगह मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है। पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और भी कई नामों पर चर्चा की जा चुकी है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा की तीसरी सूची एक नवंबर तक जारी की जा सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें