फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले RLP को झटका, पूर्व IAS अफसर अंतर सिंह BJP में शामिल

Mon, 23 Oct 2023 07:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आरएलपी के कई चेहरों ने सोमवार (23 अक्तूबर) को बीजेपी का दामन थाम लिया है। इसके अलावा राजस्थान के वरिष्ठ पूर्व आईएएस अफसर अंतर सिंह नेहरा जो जयपुर सम्भागीय आयुक्त भी रहे हैं। उन्होंने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन
चुनाव से पहले RLP को झटका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव में करीब एक महीना बचा है। ऐसे में प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ नेताओं के दल-बदल का दौर भी शुरू हो चुका है। सोमवार को कांग्रेस समेत कई पार्टियों के नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की। इनमें पूर्व आईएएस अंतर सिंह नेहरा और कांग्रेस नेता पंडित सुरेश मिश्रा शामिल हैं।

विज्ञापन




चुनाव के नजदीक आते ही नेताओं का अपनी पार्टी छोड़कर दूसरे दल से नाता जोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को कांग्रेस और आरएलपी के 10 प्रमुख नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। भाजपा मीडिया सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पूर्व आईएएस और जयपुर जिला कलक्टर रहे अंतर सिंह नेहरा, कांग्रेस नेता पंडित सुरेश मिश्रा सहित कांग्रेस और आरएलपी नेताओं को भाजपा का दुपट्टा ओढ़ाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई

इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार, राजस्थान में महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल साबित हुई है और सनातन की रक्षा भी नहीं कर पा रही है। वहीं, राज्य की आम जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने के लिए जनता पूरी तरह से तैयार बैठी है।
विज्ञापन


इन नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

  • अंतर सिंह नेहरा, आईएएस अधिकारी (30 सितंबर को स्वैछिक सेवानिवृत्ति ली, ईमानदार अधिकारी के रूप में पहचान)

  • पंडित सुरेश मिश्रा, कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता (प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष, सांगानेर से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके हैं)

  • सीमा चौधरी, प्रधान, खींवसर (नागौर) (निर्दलीय प्रधान हैं, आरएलपी से पंचायत समिति सदस्य हैं)

  • गीता देवी, प्रधान, मुंडवा (नागौर) (आरएलपी से प्रधान हैं)

  • रेवतराम डागा, वरिष्ठ नेता, आरएलपी, मुंडवा (नागौर) (ये मुंडवा प्रधान गीता देवी के पति हैं। इनके पिता 30 वर्षों तक सरपंच रहे। ये खुद 15 वर्ष सरपंच रहे हैं)

  • महिपाल महला, फतेहपुर (सीकर) पूर्व मुख्य प्रवक्ता, आरएलपी

  • जगदीश बीडियासर, सरपंच, बोजास (नागौर)

  • झालाराम भाकर, जिला परिषद सदस्य, कांग्रेस, पूर्व प्रधान, मोलासर (नागौर)

  • भगवानाराम बुरडक, पूर्व प्रधान, डीडवाना, पूर्व जिला परिषद सदस्य, पूर्व सरपंच

  • डॉ. सुमन चावला, हनुमानगढ महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश सचिव रही हैं। हनुमानगढ़ से 2013 में निर्दलीय चुनाव लड़ा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें