12:26 PM, 05-Nov-2023
कैलाश मेघवाल।
- फोटो : Amar Ujala Digital
नाराज कैलाश मेघवाल निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
बीजेपी से टिकट न मिलने से नाराज कैलाश मेघवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। कैलाश मेघवाल के इस एलान के बाद से राजनीति तेज हो गई है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने भारी अंतर से जीत हासिल की थी। मेघवाल इस बार भी अपनी टिकट पक्की मान कर चल रहे थे, लेकिन ने बीजेपी ने उनको टिकट नहीं दिया। अब मेघवाल के निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा से राजस्थान की राजनीति और दिलचस्प हो गई है।