फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: बेनीवाल की पार्टी RLP ने जारी की 5वीं सूची, कांग्रेस-बीजेपी में से किसकी बढ़ेगी टेंशन

Sat, 04 Nov 2023 11:39 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan RLP Candidate List: राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस-बीजेपी ही नहीं क्षेत्रीय दल भी टिकट बांटने में फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। नामांकन की समय सीमा पूरी होने से दो दिन पहले आरएलपी ने अपनी 5वीं सूची जारी की है।
विज्ञापन
सांसद हनुमान बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रकिया जारी है। कांग्रेस और बीजेपी ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय पार्टियां भी टिकट बंटवारे में कोई जल्दबाजी नहीं दिखना चाहती। नामांकन प्रक्रिया पूरी होन से दो दिन पहले शुक्रवार रात को आरएलपी ने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी।

विज्ञापन


इस सूची में सात उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, जिसमें लोहावट से सत्यनारायण विश्नोई, बिलाड़ा से जगदीश कडेला, लूणी से बद्रीलाल प्रजापत, डूंगरगढ़ से विदेक माचरा, पीलीबंगा से सुनील नायक, अजमेर दक्षिण से परमेश्वर लाल कटारा और अजमेर उत्तर से हरिराम कोडवानी को मैदान में उतारा गया है।

आरएलपी अब तक जोधपुर की 10 विधानसभा में से पांच सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। पार्टी ने लूणी, लोहावट, बिला, जोधपुर शहर और भोपालगढ़ से अपने उम्मीदवारों को टिकट दिया है। आरएलपी प्रदेश में अब तक कुल 36 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। वहीं, आजाद समाज पार्टी के साथ आरएलपी का गठबंधन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें