फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: हॉट सीट तिजारा का मतदान प्रतिशत तेजी से बढ़ा, 80.85% पड़े वोट, जानिए बाकी की स्थिति

Sat, 25 Nov 2023 07:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

#VoteKaro राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शनिवार सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। नौ से 11 बजे के बीच करीब 15% वोटिंग होने के बाद मतदान प्रतिशत में उछाल देखने को मिल रहा है। शाम पांच बजे तक 68.24 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव हॉट सीट। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

#VoteKaro राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। राजस्थान में नौ से 11 बजे के बीच करीब 15% वोटिंग दर्ज की गई। सात बजे मतदान शुरू हुआ। शुरुआती दो घंटे में 9.77% वोटिंग हुई थी, उसके बाद दिन चढ़ना शुरू हुआ और 11 बजे मतदान प्रतिशत  बढ़कर 24.74% हो गया है। वहीं, दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत 40.27 पहुंचा। दोपहर 3 बजे तक 55.64 प्रतिशत और शाम पांच तक 68.24% मतदान हुआ।
विज्ञापन




राजस्थान की हॉट सीट में शाम 05 बजे तक मतदान
  • तिजारा सीट -   80.85%          
  • हवामहल सीट - 70.02%
  • लक्ष्ममणगढ़ -    72.59%     
  • तारानगर -     76.5%     
  • शिव -     75.26%
  • सरदारपुरा -    61.30%     
  • सवाई माधोपुर - 66.02%
  • कोटा उत्तर-   67.27%
  • टोंक -      68.55%
  • नागौर-     64.47%
  • झालरापाटन-  69.1%
  • विद्याधरनगर - 68.12%
  • खींवसर- 67.03%
  • धौलपुर-  74.11%

राजस्थान विधानसभा चुनाव हॉट सीट। - फोटो : Amar Ujala Digital
हॉट सीट में दोपहर 03 बजे तक मतदान प्रतिशत

दोपहर 01 बजे तक मतदान प्रतिशत

राजस्थान विधानसभा चुनाव हॉट सीट। - फोटो : Amar Ujala Digital
राजस्थान में सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। सुबह नौ बजे तक 9.77 फीसदी वोटिंग हुई, जिसमें बारां, धौलपुर और हनुमानगढ़ में सबसे ज्यादा मतदान 12.97, 12.66 और 12.01 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं तिजारा 13.5 प्रतिशत मतदान ही हो पाया था। उसके बाद दिन चढ़ना शुरू हुआ और मतदाता भी घरों से निकलने लगे, जिससे मतदान प्रतिशत में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

राजस्थान विधानसभा चुनाव हॉट सीट। - फोटो : Amar Ujala Digital
दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत 40.27 फीसदी पहुंच गया। इसके बाद दोपहर 3 बजे तक 55.64 प्रतिशत, शाम पांच बजे 68.24% मतदान हुआ। राजस्थान के विधानसभा चुनाव में 13 सीटें ऐसी हैं, जिन पर हो रहे मुकाबले पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। आइए जानते हैं क्या खास बात है इन सीटों की जिस वजह से कहलाती है हॉट सीट...

सरदारपुरा: इस सीट पर सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस की उम्मीद हैं और उनके समक्ष भाजपा ने महेंद्र सिंह राठौड़ को उतारा है। दोनों स्थानीय हैं और राठौड़ स्थानीय सरकार भी संभाल चुके हैं, ऐसे में मुकाबला बहुत रोचक तो नहीं, लेकिन चर्चा में जरूर है।
 

राजस्थान विधानसभा चुनाव हॉट सीट। - फोटो : Amar Ujala Digital
झालरापाटन: इस सीट पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भाजपा की प्रत्याशी हैं और उनके सामने कांग्रेस के रामलाल चैहान हैं। यहां मुकाबला ज्यादा रोचक तो नहीं है, लेकिन राजे के कारण नजर जरूर रहेगी।

टोंक: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं और भाजपा ने टोंक से पहले भी चुनाव लड़ते रहे अजीत मेहता को टिकट दिया है। बडे़ उलटफेर की सम्भावना कम ही है, लेकिन परिणाम पर नजर रहेगी।
कोटा उत्तर: यहां से सरकार के सबसे दमदार मंत्री शांति धारीवाल कांग्रेस से और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के खास माने जाने वाले प्रह्लाद गुंजल मैदान में हैं। यहां मुकाबला बेहद रोचक है, क्योंकि गुंजल पहले भी धारीवाल को हरा चुके हैं।

नागौर: इस सीट पर कांग्रेस की ओर से हरेन्द्र मिर्धा और भाजपा की ओर से उनकी भतीजी ज्योति मिर्धा के बीच मुख्य टक्कर है। ज्योति कांग्रेस में ही हुआ करती थीं, लेकिन अब भाजपा में हैं। मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं, निर्दलीय प्रत्याशी हबीबुर्रहमान जो कांग्रेस और भाजपा दोनों के टिकट पर यहां से विधायक रह चुके हैं।

शिव: इस सीट पर पांचकोणीय मुकाबला है। कांग्रेस से अमीन खान और भाजपा से स्वरूप सिंह खारा के सामने तीन बागी हैं। अमीन खान अपनी ही पार्टी के फतेह खान की चुनौती है तो स्वरूप सिंह खारा के समक्ष रविन्द्र सिंह भाटी और पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोद चुनौती हैं। यहां के परिणाम पूरे प्रदेश की नजर है।

धौलपुर: यहां से भाजपा की ओर से शिवचरण कुशवाहा और कांग्रेस की ओर से शोभारानी कुशवाहा चुनाव मैदान में हैं। दोनों रिश्ते में जीजा-साली हैं, लेकिन सबसे रोचक यह है कि दोनों ने इस बार पार्टियां बदल ली हैं। शोभारानी पिछली बार भाजपा से थीं और शिवचरण कांग्रेस से। इस बार उलटा हो गया है।
 
विज्ञापन

लक्ष्मणगढ़: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का मुकाबला पहले भाजपा फिर कांग्रेस और अब फिर भाजपा में आ गए सुभाष महरिया से है। यहां की लड़ाई रोचक है और डोटासरा का प्रचार के लिए कहीं और नहीं जा पाना बता रहा है कि मुकाबला कड़ा हो सकता है।

विद्याधर नगर: यहां से भाजपा ने सांसद दिया कुमारी को टिकट दिया है जो जयपुर की राजकुमारी भी हैं। पार्टी उन्हें एक बड़े चेहरे के रूप में आगे बढ़ाती दिख रही हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल से है जो पिछले पांच साल के दौरान काफी सक्रिय रहे हैं।

तरानगर: नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ यहां से भाजपा के उम्मीदवार हैं और चूरू से सीट बदल कर आए हैं। उनके सामने कांग्रेस के बडे़ नरेन्द्र बुढ़ानिया हैं। यहां भी मामला रोचक होता दिख रहा है।

खींवसर: यह सीट भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार नहीं, बल्कि राजस्थान में तीसरी ताकत के रूप में उभर रहे आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल के कारण चर्चा में हैं। वे यहां चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने रेवतराम डांगा और कांग्रेस ने तेजपाल मिर्धा को चुनाव में उतारा है।

तिजारा: इस सीट पर भाजपा ने सांसद बाबा बालकनाथ को और कांग्रेस ने इमरान खान को टिकट दिया है। यह सीट राजस्थान में हिन्दु मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण की सबसे  बड़ी सीट मानी जा रही है।

सवाई माधोपुर: भाजपा ने यहां से चर्चित चेहरा रहे किरोड़ीलाल मीणा को टिकट दिया है और उनके सामने हैं कांग्रेस के दानिश अबरार। लेकिन चुनाव रोचक बना रही हैं, भाजपा की बागी आशा मीणा जो किरोडीलाल मीणा के लिए बड़ी चुनौती साबित होती दिख रही हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें