फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: पूर्वी राजस्थान पर कांग्रेस का फोकस, भाजपा पश्चिम में सेंध लगाने में जुटी

Sat, 21 Oct 2023 08:10 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए अपना सियासी दुर्ग बचाने में जुटी कांग्रेस ने पूर्वी राजस्थान पर फोकस बढ़ाया तो भाजपा इसके पश्चिम दरवाजे में सेंधमारी करने में जुट गई। सूत्रों की माने तो पश्चिमी राजस्थान से कांग्रेस के बड़े जाट नेता जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों प्रदेश दौरे पर आए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से इनकी मुलाकात भी हुई है। 
 
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनावों में भाजपा ने राजपूत वर्ग को साधने के लिए मेवाड़ और मारवाड़ के बड़े नामों को पार्टी में शामिल कर लिया लेकिन पश्चिम में जाट नेताओं को लेकर अब भी पार्टी में बड़ा वैक्यूम है। इसकी भरपाई कांग्रेस से हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक पश्चिम राजस्थान में कांग्रेस के कई जाट नेताओं से भाजपा ने संपर्क साधा है। एक नेता की शीर्ष स्तर पर मुलाकात भी हुई है। उनकी बेटी के लिए भाजपा अपने दरवाजे खोल सकती है। इधर कांग्रेस के कई जाट नेता इस बार चुनावों में उस तरह सक्रीय नजर नहीं आ रहे जितना उन्हें होना चाहिए । पार्टी में टिकटों की जद्दोजेहद के बीच इन नेताओं की गैरमौजूदगी बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रही है। पश्चिमी राजस्थान के एक नेता अपने पिता का ईलाज करवाने के बहाने से पिछले दिनों दिल्ली में जाकर भाजपा नेताओं से मुलाकात भी कर चुके हैं। 
विज्ञापन


हनुमान की सक्रीयता से नाराज कांग्रेस के नेता
दरअसल कांग्रेस के जाट नेता पश्चिम में हनुमान बेनीवाल की सक्रीयता से नाराज हैं। यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि सीएम अशोक गहलोत बेनीवाल को आगे बढ़ा रहे हैं। इससे उन्हें नुकसान होगा।  जाट हार्टलैंड कहे जाने वाले नागौर की पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा इसी मुद्दे को लेकर पहले ही कांग्रेस से छोड़ चुकी है। यह आरोप भी लगाए गए कि इस सरकार में कांग्रेस विधायकों से ज्यादा काम बेनीवाल के हुए हैं। वहीं सीएम अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर की ओसियां सीट से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा और हनुमान बेनीवाल की अदावत खुलकर सबके सामने है। दिव्या मदेरणा तो कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से हनुमान बेनीवाल पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। एक सार्वजनिक सभा में उन्होंने कहा था कि हनुमान बेनीवाल ने सीएम के पैर पकड़ कर अपने विधायकों को जेल जाने से बचाया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें