फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan election 2023: राजस्थान में चुनावी दिवाली, गहलोत ने 1 लाख 56 हजार दीये जलाकर दिया ये मैसेज

Sat, 11 Nov 2023 11:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan election: गहलोत का दावा है कि प्रदेश में कांग्रेस क 156 सीटें आएंगी इसलिए लिए 1 लाख 56 हजार दीए जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
जलाए गए 1 लाख 56 हजार दीये। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काम किया दिल से कांग्रेस फिर से...सीएम अशोक गहलोत ने इस सियासी स्लोगन के साथ शनिवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में चुनावी दिवाली मनाई। इस दौरान सभी पत्रकारों को भी निमंत्रण भेजा गया। इस कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में 1 लाख 56 हजार दीये जलाए जा गए, जिनमें कांग्रेस की सात गारंटियों को उकेरने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


बन रहा इतिहास
राजस्थान में यह पहली बार है, जब कोई मुख्यमंत्री 1 लाख 56 हजार दिये जलाकर दिवाली मना रहे हैं। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2023 में 156 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसी गणित को ध्यान में रखते हुए 1 लाख 56 हजार दीपक जलाए जा रहे हैं।

इस दौरान गहलोत ने स्टेडियम में आई जनता को भी संबोधित किया और कांग्रेस की गारंटियों को दोहराया। दीपोत्सव कार्यक्रम में कांग्रेस की सात गारंटियों के बारे में लिखा गया और कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ का पंजा भी दीयों की रोशनी से सजाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें