फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: दिल्ली में पीएम मोदी से मिलीं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, कहा- उनका मार्गदर्शन देता है नई ऊर्जा

Tue, 09 Dec 2025 06:10 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में भेंट कर राजस्थान के विकास, निवेश, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत ढांचे पर चर्चा की। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन उन्हें नई ऊर्जा देता है।

विज्ञापन
पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात न केवल औपचारिक रही, बल्कि इसमें देश और राजस्थान के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श भी हुआ। मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं, निवेश अवसरों, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के विकास से जुड़े प्राथमिक मुद्दों पर प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

विज्ञापन


दीया कुमारी ने प्रधानमंत्री को बताया कि राजस्थान में सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण को केन्द्र में रखकर सरकार तेजी से काम कर रही है। वहीं, प्रधानमंत्री ने भी राज्य की प्रगति से जुड़े विषयों पर उनका मार्गदर्शन किया और केंद्र व राज्य के समन्वय से विकास गति और तेज होने की बात कही। बताया जाता है कि बैठक में पर्यटन, जल प्रबंधन, ग्रामीण विकास और युवाओं को कौशल आधारित रोजगार उपलब्ध कराने जैसे मुद्दे भी प्रमुख रहे।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन, सकारात्मक सोच और राष्ट्रहित में उनकी दूरदर्शिता हमेशा नई ऊर्जा प्रदान करती है। उनकी सादगी, कर्मयोग और जनसेवा के प्रति समर्पण हमें निरंतर बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दे रहा है और देश की जनता उनके विकास मॉडल से जुड़ रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: जयपुर में लगे ‘शिक्षा मंत्री लापता’ के पोस्टर, दिलावर के मौन पर परिवर्तन संस्था ने उठाए गंभीर सवाल

दीया कुमारी ने यह भी कहा कि राजस्थान सरकार केंद्र की नीतियों के साथ तालमेल रखते हुए प्रदेश को प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के सहयोग और राज्य सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति से राजस्थान आने वाले समय में निवेश, पर्यटन, औद्योगिक विकास और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।
विज्ञापन


मुलाकात को प्रदेश के राजनीतिक और प्रशासनिक संदर्भ में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आने वाले महीनों में कई बड़े विकास कार्यक्रमों और निवेश परियोजनाओं को गति देने की तैयारी राज्य सरकार कर रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें