फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Day: ‘उद्यमी संवाद’ में इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन , एयरोस्पेस एंड डिफेंस और सेमीकंडक्टर पॉलिसी लॉन्च

Wed, 18 Mar 2026 05:09 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में राजस्थान दिवस पर आयोजित उद्यमी संवाद में भजनलाल शर्मा ने तीन नई औद्योगिक नीतियां लॉन्च कीं। निवेश बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और रोजगार सृजन के लिए सरकार ने बेहतर वातावरण व सुविधाओं का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित उद्यमी संवाद समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि उद्योग और निवेश प्रदेश की आर्थिक प्रगति के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने उद्यमियों से राज्य में निवेश बढ़ाने और विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों और सुधारों से राजस्थान तेजी से औद्योगिक हब के रूप में उभर रहा है। ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ के जरिए हुए बड़े निवेश समझौतों में से कई प्रोजेक्ट जमीन पर उतर चुके हैं, जो प्रदेश में बढ़ते विश्वास का संकेत हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने तीन नई नीतियों- राजस्थान इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन पॉलिसी, राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी और राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी- का शुभारंभ किया। इनसे प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने उद्योगों के लिए प्रक्रियाएं सरल करते हुए ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ को मजबूत किया है, जिससे 14 विभागों की 143 से अधिक सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही, भूमि उपयोग परिवर्तन की समय-सीमा भी घटाई गई है।

विज्ञापन

यह भी पढें- Rajasthan: नेशनल हाईवे पर तेल टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, 200 मीटर तक फैली लपटें; एक शख्स की जिंदा जलकर मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट 2026-27 में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं, जिनमें प्लग एंड प्ले सुविधा, डायरेक्ट अलॉटमेंट पॉलिसी और नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास शामिल है। इस दौरान उन्होंने 119 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण और 226 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण चेक, स्वीकृति पत्र और आवंटन पत्र वितरित किए गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें