फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की धरपकड़ जारी, अब तक हजार से ज्यादा चिन्हित, 148 को वापस भेजा

Tue, 20 May 2025 08:35 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से मिले अलर्ट के बाद देश भर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की धरपकड़ जारी है। राजस्थान में भी अब तक ऐसे 1001 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान हो चुकी है। इनमें से 148 का प्रत्यर्पण किया जा चुका है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में अवैध बांग्लादेशियों की धरपकड़ जारी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के बाद से प्रदेश में बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की जा रही है। गृह विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 15 मई तक राजस्थान के 17 जिलों में 1001 अवैध बांग्लादेशियों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से 148 बांग्लादेशियों को हवाई मार्ग के जरिए 14 मई को प्रत्यर्पित किया जा चुका है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karauli News: भूमाफिया के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम और एसपी से कार्रवाई की मांग

गृह विभाग के अनुसार जयपुर में पूर्व में 109, जयपुर उत्तर में 37, जयपुर पश्चिम में 43, जयपुर ग्रामीण में 29 अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी पकड़े गए थे। वहीं सीकर में सबसे ज्यादा 394 बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से रहते चिन्हित किया गया है। इसी तरह कोटपूतली-बहरोड़ व नीमराणा में 114, अलवर में 117 बांग्लादेशी पकड़े गए हैं। भिवाड़ी में 67, सलूंबर में 27, झुंझुनू में 35 और दौसा में 5 बांग्लादेशी नागरिक चिन्हित हुए हैं। वहीं बीकानेर में 2 कोटा ग्रामीण में 2, अजमेर में 12, करौली में 3 बांग्लादेशी पकड़े गए हैं। अब तक राजस्थान में चिन्हित 1001 बांग्लादेशी नागरिकों में 376 पुरुष, 282 महिलाएं और 341 बच्चे हैं। इनमें से 973 बांग्लादेशियों का डाटा एफआरपी पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। इन सभी को डिटेन्शन सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गृह मंत्रालय की ओर से राज्यों को 30 दिन के अंदर बांग्लादेश और म्यांमार से यहां अवैध रूप से आए लोगों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें इन लोगों को दस्तावेजों की जांच की जा रही है, जिनमें कई बांग्लादेशी नागरिकों ने यहां फर्जी तरीकों से आधार कार्ड भी तैयार करवा लिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें