राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा 13 सितंबर को दूसरी पारी में तथा 14 सितंबर को दोनों पारियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। अतिरिक्त महानिदेशक, पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि अभ्यर्थी 9 सितंबर 2025 से अपने परीक्षा केंद्र, जिला और पारी की जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे। वहीं, ई-प्रवेश पत्र (Admit Card) अभ्यर्थी 11 सितंबर से एसएसओ आईडी के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कांस्टेबल बैंड के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा नहीं होगी, इसलिए उनके प्रवेश पत्र अपलोड नहीं किए गए हैं।