फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 28 को दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम, केंद्रीय मंत्रियों के साथ होगी महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत

Mon, 28 Jul 2025 10:20 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आगामी महीने में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए दिल्ली जा सकते हैं। वहां वे अलग-अलग विभागों के केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बातचीत करेंगे। सीएम के इस दौरे को विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 28 को दिल्ली दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह दौरा प्रदेश की विकास योजनाओं और केंद्र से सहयोग को लेकर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की संभावित बैठकों में केंद्र सरकार में ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर से मुलाकात संभावित है। इस दौरान प्रदेश में बिजली आपूर्ति, नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं और ऊर्जा अवसंरचना के विस्तार को लेकर संवाद हो सकता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से भी भेंट होने की संभावना है, जिसमें राज्य को केंद्रीय वित्तीय सहायता, बजट प्रावधानों और कर वितरण जैसे मुद्दों पर बातचीत की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: Jalore: पावटा गांव बना टापू, लूणी नदी के पानी से चारों ओर घिरा गांव; 60 बच्चे घरों में कैद
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के लिए अत्यंत महत्वाकांक्षी ईआरसीपी योजना को लेकर जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भी उनकी मुलाकात तय मानी जा रही है। मुख्यमंत्री इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिलाने की दिशा में केंद्र से समर्थन की मांग कर सकते हैं। इस दौरे को राजस्थान के लिए रणनीतिक और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री शर्मा पहले भी कई बार दिल्ली जाकर केंद्रीय नेताओं से राज्यहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ईआरसीपी को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाता है, तो इससे पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में पेयजल और सिंचाई व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें