फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम के बयान से कांग्रेस के हाथ लगा बटेर, मीडिया से बातचीत में नरेंद्र मोदी को बताया पसंदीदा एक्टर

Mon, 10 Mar 2025 09:40 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कल रात आईफा अवॉर्ड कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में एक ऐसा बयान दे दिया, जिससे अब कांग्रेस पूरी तरह भुनाने में जुटी है। दरअसल कार्यक्रम के दौरान मीडियाकर्मियों ने सीएम से पूछा कि आपका पसंदीदा एक्टर कौन है तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम ले लिया। अब इसी को पकड़कर कांग्रेस इसे लगातार वायरल कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा और कांग्रेस के सियासी रिश्तों में घुली कड़वाहट एक बार फिर बयानों में नजर आने लगी है। सीएम भजनलाल शर्मा के एक बयान को लेकर कांग्रेस सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लगातार वायरल कर रही है। रविवार रात राजधानी जयपुर में हुए आईफा अवार्ड कार्यक्रम में पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन



दरअसल कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सीएम से मीडियाकर्मियों ने उनके फेवरेट एक्टर का नाम पूछ लिया इस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम ले दिया।अब कांग्रेस इस बयान को सोशल मीडिया पर यह कहते हुए वायरल कर रही है कि सीएम भजनलाल शर्मा पीएम को नेता नहीं अभिनेता मानते हैं। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर सीएम के बयान के साथ एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है-

सवाल: सबसे पसंदीदा एक्टर कौन हैं? 
जवाब: नरेंद्र मोदी… ये तो हम कब से कह रहे हैं कि मोदी जी नेता नहीं अभिनेता हैं। देर से ही सही भाजपा सरकार सरकार के मुख्यमंत्री भी कहने लगे कि मोदीजी जननेता नहीं अभिनेता हैं। कैमरों की कलाकारी, टेलीप्रांम्प्टर, वेशभूषा और लच्छेदार भाषणों में माहिर हैं।
विज्ञापन


राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच बीते कुछ असरे से टकराव लगातार तीखा होता जा रहा है। बयानों की हद व्यक्तिगत छींटाकशी के स्तर को पार कर चुकी है। दोनों ही तरफ से किसी तरह का लिहाज अब नहीं किया जा रहा है और बेधड़क बयानबाजी जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें